इजरायल-ईरान जंग: भारत ने बनाया अपना कंट्रोल रूम, संकट में फंसे भारतीयों को 24 घंटे मिलेगी मदद, हेल्पलाइन नंबर जारी

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और इसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने युद्ध क्षेत्र में फंसे हजारों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को पल-पल की जानकारी देने के लिए नई दिल्ली में एक 24×7 स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है.

special control room

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जंग के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) नेभारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर इसकी जानकारी दी है. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि फंसे हुए भारतीय मदद ले सकें. इस कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य युद्ध प्रभावित क्षेत्रों ईरान, इजरायल और लेबनान में मौजूद भारतीय नागरिकों को आपातकालीन सहायता प्रदान करना है. यह सेल सीधे तौर पर तेहरान (ईरान) और तेल अवीव (इजरायल) स्थित भारतीय दूतावासों के संपर्क में है. फंसे हुए 37 जहाजों और 1100 से अधिक नाविकों की स्थिति पर भी यहाँ से नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

37 भारतीय जहाज और 1109 नाविक फंसे

ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के कारण समुद्री व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. होर्मुज रूट बंद होने से भारतीय झंडे वाले 37 जहाज फारस और ओमान की खाड़ी में फंस गए हैं. इन जहाजों पर 1,109 भारतीय नाविक मौजूद हैं. इन जहाजों में भारत के लिए बेहद जरूरी कच्चा तेल और LNG लदा हुआ है. दुखद खबर यह है कि हमले की चपेट में आने से 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है. स्थिति को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने एक ‘क्विक रिस्पांस टीम’ बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले दो दिनों में 8 खाड़ी देशों (सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन, ओमान, कतर, कुवैत आदि) के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात की है.

विज्ञापन

हवाई सफर पर ब्रेक: 750+ फ्लाइट्स कैंसिल

युद्ध के कारण हवाई मार्ग बंद होने से भारत आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है. पिछले दो दिनों में 760 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं.
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ है. राहत की बात यह है कि एयर इंडिया और इंडिगो जेद्दा और दुबई से भारतीयों को वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट्स चला रहे हैं.

कश्मीर में प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं. श्रीनगर, पूंछ, राजौरी आदि इलाकों में प्रदर्शन देखे गए, जिसके चलते इंटरनेट स्पीड कम की गई और सुरक्षा सख्त कर दी गई है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ