---विज्ञापन---

Video: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में गिरा आरपीएफ कांस्टेबल, सीसीटीवी फुटेज में दिखी ये दर्दनाक घटना

RPF Constable Dilip Sonwane Death: अंकुश, मुंबई; महाराष्ट्र में ठाणे के कसारा स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आरपीएफ कांस्टेबल की ट्रेन के नीचे फंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे के करीब LTT-कानपुर ट्रेन जब कसारा स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ कांस्टेबल दिलीप सोनावणे ने उसे अटेंड […]

RPF Constable Dilip Sonwane Death: अंकुश, मुंबई; महाराष्ट्र में ठाणे के कसारा स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आरपीएफ कांस्टेबल की ट्रेन के नीचे फंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे के करीब LTT-कानपुर ट्रेन जब कसारा स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ कांस्टेबल दिलीप सोनावणे ने उसे अटेंड किया।

मदद करने कोच के अंदर चले गए थे दिलीप सोनावणे

कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि यात्री मदद के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद सोनावणे दोबारा कोच के अंदर चले गए और यात्रियों की मदद करने लगे। इसी दौरान ट्रेन कसारा स्टेशन से चल पड़ी। ट्रेन के चलते ही कांस्टेबल ने उससे उतरने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ किया। इससे वह ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप के बीच से होते हुए नीचे गिर गए।

---विज्ञापन---

चलती ट्रेन गुजरने से मौके पर ही मौत

उन्हें नीचे गिरता देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मदद करने की भी कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से वे कुछ नहीं कर सके। चलती ट्रेन कांस्टेबल के ऊपर गुजरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

---विज्ञापन---

आरपीएफ ने जताई संवेदना 

वहीं आरपीएफ ने ट्वीट कर उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। आरपीएफ इंडिया की ओर से ट्वीट कर कहा गया- हेड कांस्टेबल की मृत्यु से परिवार में शोक है। दिलीप सोनवणे की कसारा स्टेशन पर एक यात्री की देखभाल के दौरान जान चली गई। उनके समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

First published on: Aug 13, 2023 08:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola