क्या ठाकरे ब्रदर्स के बाद साथ आएगा पवार परिवार? क्यों मची है महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

करीब ढाई साल पहले अजित पवार की बगावत के चलते शरद पवार की एनसीपी टूट गई थी. एनसीपी पार्टी और चुनाव चिह्न अजित पवार को मिल गया था.

NCP

पुणे में अजित पवार और सुप्रिया सुले एक ही मंच पर नजर आए.

महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी के साथ ही 29 नगर निगम चुनावों के लिए सियासी घमासान जारी है. इस चुनाव से महाराष्ट्र में सियासी समीकरण भी बदलने लगा है, करीब 20 साल बाद ठाकरे परिवार साथ आ गया है. ठाकरे भाई मिलकर चुनावी रण में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को ललकार रहे हैं तो लगातार पवार परिवार के करीब आने की खबरें हैं. दोनों पार्टियां एनसीपी पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. .

विज्ञापन

महानगरपालिका चुनाव में ठाकरे बंधु जमकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, इस बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक इंटरव्यू में दोनों एनसीपी के विलय के संकेत भी दिए हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के कार्यकर्ता एकजुट होना चाहते हैं. अब पवार परिवार के अंदर के सभी तनाव खत्म हो गए हैं. चर्चा तब और गर्म हो गई जब पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निकाय चुनावों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के दिग्गज अजित पवार और सुप्रिया सुले एक ही मंच पर नजर आए. दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने अजित पवार ने कहा कि आप हम दोनों की चिंता मत कीजिए. हम साथ बैठेंगे, चर्चा करेंगे और रास्ता निकाल लेंगे.

विज्ञापन

अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पवार परिवार में अब पहले जैसे हालात नहीं है. यही वजह है कि दोनों एनसीपी पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर पिंपरी-चिंचवड़ चुनावों के लिए एक साथ आए हैं. साथ ही सुप्रिया सुले ने अजित पवार से पत्रकारों द्वारा पूछे गए उन सवालों का भी जवाब दिया कि पुणे के विकास के लिए पैसे कहां से आएंगे।

शरद पवार गुट वाली एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह पुणे के 5 साल के विकास का विषय है.

विज्ञापन

इसे देखते हुए बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के बाद बड़ी सियासी हलचल के आसार नजर आ रहे हैं. राज्य में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के मराठी और महाराष्ट्र के मुद्दों के लिए साथ आने के बाद अब एनसीपी के दोनों खेमों के एक होने की चर्चा लंबे वक्त से छिड़ी है. एनसीपी अजित पवार गुट के बैनर-पोस्टरों पर शरद पवार की फोटो लगने लगी है.

विज्ञापन

बता दें, करीब ढाई साल पहले अजित पवार की बगावत के चलते शरद पवार की एनसीपी टूट गई थी. एनसीपी पार्टी और चुनाव चिह्न अजित पवार को मिल गया था. शरद पवार वाले गुट की एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले हैं. शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पास तुरही सिंबल मिला था. अगर महाराष्ट्र एनसीपी के दो धड़े एक साथ आते हैं तो उनकी ताकत ज्यादा हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ