हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के भंडारा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई पिकअप; 8 की मौत 3 जख्मी

यह टक्कर नागपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर पिंपलगांव सड़क पर भाऊ ढाबा के पास हुई. हादसे में तीन लोग जख्मी भी गए, जिन्हें नजदीकी सकोली सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
हादसे में तीन लोग जख्मी भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (AI Image)

महाराष्ट्र के भंडारा में एक बड़े सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. हादसा शुक्रवार तड़के उस वक्त हुआ, जब एक पिकअप कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई. यह टक्कर नागपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर पिंपलगांव सड़क पर भाऊ ढाबा के पास हुई. हादसे में तीन लोग जख्मी भी गए, जिन्हें नजदीकी सकोली सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई जिससे बोलेरो सवार आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं..

उन्होंने बताया कि ये लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे.

विज्ञापन

हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. इसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन की दी गई. फिर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जख्मी लोगों को वहां से निकालने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया.

वहीं, महाराष्ट्र की अन्य खबर के मुताबिक, ठाणे जिले में मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से गिरकर एक महिला यात्री घायल हो गई. हालांकि जिस समय यह घटना हुई ट्रेन रुकी हुई थी. घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब सिग्नल न मिलने के कारण लोकल ट्रेन मुंब्रा और दिवा स्टेशन के बीच रुक गई थी.

विज्ञापन

ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र विष्णु अवारे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि डिब्बे के भीतर भारी भीड़ के कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिर गई.

अधिकारी ने कहा, ‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिला एक खड़ी ट्रेन से नीचे गिर गई थी और उसे मामूली चोटें आई हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिला का किसी से कोई झगड़ा या कहासुनी हुई थी.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola