नवरात्रि में साउथ इंडियन खाने का मन अब नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल, समा चावल से घर पर बनाएं फलाहारी डोसा 

अगर नवरात्रि में आपका मन कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है तो समा चावल से बना फलाहारी डोसा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. 

how to make sama rice dosa

समा डोसा बनाने के लिए आप अपनी पसंद और व्रत के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. Image Credit- Magnific

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिनों का व्रत रखा जाता है. इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. व्रत में अनाज, दाल और दूसरी चीजों का सेवन नहीं किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के दौरान फलाहार खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो समा चावल से बना फलाहारी डोसा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खासकर अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपकी क्रेविंग को शांत कर सकती है. आइए इस लेख में समा चावल से डोसा बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

समा चावल से फलाहारी डोसा कैसे बनाएं? 

घर पर फलाहारी डोसा बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपनी पसंद और व्रत के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सामग्री

  • समा चावल- 1 कप 
  • साबूदाना- आधा कप 
  • दही- 3 चम्मच 
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • घी या तेल- डोसा पकाने के लिए 

विधि 

  • फलाहारी डोसा बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को एक बर्तन में लेकर साफ पानी से 2 बार धो लें. इससे चावल में मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाएगी और पानी में 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  • अगर आप डोसे को अच्छी टेक्सचर देना चाहते हैं तो इसमें साबूदाना मिला सकते हैं. इसके लिए साबूदाने को भी अलग बर्तन में धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें. आप चाहें तो सिर्फ समा चावल से भी डोसा बनाने की कोशिश कर सकते हैं. 
  • अब भीगे हुए समा चावल और साबूदाने का पानी निकाल दें. दोनों को मिक्सर में डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए पीस लें. 
  • अगर आपके व्रत में दही खा सकते हैं तो बैटर में थोड़ा दही मिला दें. इसके बाद स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद हल्की आंच करें. तवे पर थोड़ा घी लगाएं और एक कलछी की मदद से बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं. 
  • डोसे को हल्की आंच पर पकने दें और जब इसका निचला हिस्सा पक जाए और किनारे हल्के कुरकुरे होने लगें तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी कुछ देर तक सेंकें. 
  • जब डोसा अच्छी तरह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरह आपका फलाहारी डोसा तैयार हो जाएगा. आप इसे व्रत में खाई जाने वाली चटनी या अपनी पसंद के फलाहारी साइड डिश के साथ परोस सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ