LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि देशभर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। जी हां, घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। अलसुबह इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अपडेट भी हो गई। मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई के कारण तेल महंगा हुआ, जिस वजह से कंपनियों के सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े।
घरेलू सिलेंडर का रेट 60 रुपये बढ़ा
बता दें कि मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई कच्चे तेल की सप्लाई के कारण भारत को तेल महंगा मिला, जिस वजह से ऑयल कंपनियों को सिलेंडर के रेट भी बढ़ाने पड़े। आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे।
The price of a 14.2-kg domestic LPG cylinder has been increased by Rs 60. In Delhi, 14.2-Kg Domestic LPG Cylinder prices increased from Rs 853 to Rs 913. New rate will be effective from March 7: Sources pic.twitter.com/Mxh7QeIyfl
— ANI (@ANI) March 6, 2026
कमर्शियल सिलेंडर का रेट 115 रुपये बढ़ा
वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले गत 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट करीब 31 रुपये बढ़ा। इससे पहले भी जुलाई 2025 से लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कभी बढ़ते तो कभी घटते रहे, लेकिन आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।
अन्य शहरों में सिलेंडर का रेट अब ये होगा
बता दें कि 60 रुपये महंगा होने के बाद कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 879 की बजाय 939 रुपये का मिलेगा। मुंबई में 852 की बजाय 912 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 868 की बजाय 928 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 858 की बजाय 918 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 856 की बजाय 916 रुपये में मिलेगा। पटना में 951 की बजाय 1011 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 824 की बजाय 984 रुपये में मिलेगा।
वहीं कमर्शियल सिलेंडर कोलकाता में 1875 रुपये बजाय 1991 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1720 रुपये की बजाय 1835 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 रुपये की बजाय 2043 रुपये में मिलेगा। भोपाल में 1796 रुपये की बजाय 1910 रुपये में मिलेगा। जयपुर में 1875 रुपये की बजाय 1990 रुपये में मिलेगा। पटना में 2035 रुपये की बजाय 2150 रुपये में मिलेगा। रायपुर में 1995 रुपये की बजाय 2109 रुपये में मिलेगा।










