---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election Result 2024: NDA और INDIA में कांटे की टक्कर, बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही कांग्रेस

Lok Sabha Election Result 2024 BJP VS Congress: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हिंदी पट्टी के इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव की अपेक्षा काफी सुधरा है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election Result 2024 BJP VS Congress: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में शुरुआती रुझान में एनडीए गठबंधन की सीटें तेजी से बढ़ीं तो एक बार लगने लगा था कि परिणाम एग्जिट पोल के मुताबिक ही आ रहे हैं, लेकिन नौ बजते ही इंडिया गठबंधन की सीटें भी बढ़ने लगीं। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों पर देखा जाए तो 235 सीटों पर एनडीए और 290 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस इस बार हिंदी पट्टी में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

कहां-कहां कांग्रेस आगे?

अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आगे चल रही है, जो शुभ संकेत है। वहीं, समाजवादी पार्टी भी उत्तरप्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस का पिछला प्रदर्शन

पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछली बार हिंदी पट्टी के 10 राज्यों की 225 सीटों पर वह केवल 6 सीटों पर सिमट गई। यूपी में केवल रायबरेली में जीते। बिहार और एमपी में एक-एक सीट मिली। बाकी उत्तर के राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली। अन्य भाषाई राज्यों में पिछले चुनाव में 194 सीटों में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को हालात सुधारने हैं तो हिंदी पट्टी में प्रदर्शन सुधारना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी 194 सीटों पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

वो राज्य जहां गठबंधन बना उतरी कांग्रेस

इस बार कई राज्यों में कांग्रेस गठबंधन बनाकर अपने सहयोगियों के भरोसे उतरी है। दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2024 09:44 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola