BJP Lok Sabha Baithak Yojana : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए कमर कस चुकी है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में ‘लोकसभा योजना बैठक’ का आयोजन करेगी। इसके तहत जनवरी के पहले सप्ताह के दौरान पूरे देश में बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इस कदम के पीछे भाजपा का मकसद आगामी संसदीय चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी के अंदर विचार-विमर्श करना है। पार्टी हाई कमांड ने इसे लेकर सभी राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महासचिवों को एक पत्र भी लिखा है।
पार्टी हाई कमांड ने उन सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने का निर्देश भी दिया है जो संगठन को, संगठन की तैयारियों व गतिविधियों, प्रचार अभियानों और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे राजनीतिक पहलुओं को प्रभावित कर रहे हैं।
तैयारी के समय पर भाजपा का विशेष ध्यान
इसके साथ ही भाजपा 2024 आम चुनाव के लिए विभिन्न तैयारियों के समय पर भी खासा ध्यान दे रही है। पार्टी ने सभी प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों से इस लोकसभा बैठक योजना का आयोजन सात जनवरी से पहले कराने के लिए कहा है।
यह निर्देश भी दिया गया है कि बैठक के बाद इनकी जानकारियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी जाएं। इन बैठकों में पार्टी के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता या अधिकारी का होना जरूरी है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है।
बता दें कि भाजपा की तैयारी आगामी चुनाव में भी विशाल जीत हासिल कर एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने की है। इससे पहले साल 2014 और साल 2019 के चुनाव में भी भगवा दल ने बड़ी जीत दर्ज की थी। हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन में जीत के बाद पार्टी के हौसले और बुलंद हैं।
ये भी पढ़ें: विनेश के पदक लौटाने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 375 सीटों पर भाजपा को चुनौती देगी कांग्रेस
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani की संपत्ति में इस साल हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
28 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines