हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उमर अब्दुल्ला सरकार को बड़ा झटका, आप विधायक ने समर्थन लिया वापस

जम्मू-कश्मीर में डोडा विधानसभा से आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। आप विधायक का कहना है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Aaj Ki Breaking News, 21 July 2025 Updates

Live Updates

22:07 (IST) 14 Jun 2025

उमर अब्दुल्ला सरकार को बड़ा झटका, आप विधायक ने समर्थन लिया वापस

जम्मू-कश्मीर में डोडा विधानसभा से आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। आप विधायक का कहना है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया है। मेहराज मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, सरकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को अपना समर्थन वापस लेता हूं। यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के मेरे लोगों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।"

18:38 (IST) 14 Jun 2025

रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों का हमला, 1 कर्मचारी को मार डाला

जयपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों के हमलों पर राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कहा, "कल एक बाघ ने दो कर्मचारियों को घायल कर दिया और एक को मार डाला। इसके अलावा, एक बाघ ने 6 अन्य को खा लिया और उनकी मौत हो गई। ऐसी घटनाओं का मुख्य कारण घोर गैरजिम्मेदारी है। DCF

16:56 (IST) 14 Jun 2025

वायनाड पहंचीं प्रियंका गांधी, मोबाइल डिस्पेंसरी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोबाइल डिस्पेंसरी वाहनों को हरी झंडी दिखाई और कलपेट्टा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

15:19 (IST) 14 Jun 2025

मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद

मणिपुर के घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य सहित विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

13:47 (IST) 14 Jun 2025

बिहार राजद के नए अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार राजद का नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा कि वह एक अनुभवी राजनेता हैं। वीडियो में देखिए, उन्होंने क्या कहा...

12:14 (IST) 14 Jun 2025

15 से 19 जून तक 3 देशों की यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे Cyprus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून के बीच तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंग। यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी Cyprus जायेंगे। यहां 15-16 जून को वह कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 16 और 17 जून को पीए मोदी कानडा के Alberta में G7 की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं,18 जून को वह क्रोएशिया की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी का यह दौरा कुल 4 दिनों का है।

11:36 (IST) 14 Jun 2025

अहमदाबाद के दुर्घटनास्थल पर एजेंसियों द्वारा मलबे का निरीक्षण जारी

इसके अलावा NSG, NDRF, एयरफोर्स, FSL, फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम, AAIB, DGCA और CISF की टीम अहमदाबाद में डॉक्टरों के हॉस्टल की छत पर उड़ान के मलबे का निरीक्षण कर रही है।

11:04 (IST) 14 Jun 2025

अहमदाबाद के दुर्घटनास्थल पर पहुंचे AAIB के अधिकारी

देश के विमान हादसा जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी अहमदाबाद के दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।

10:37 (IST) 14 Jun 2025

अहमदाबाद में जांच के लिए पहुंची कई एजेंसियां

अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर ऑफिशियली 274 हो गई है। मृतकों में 10 डॉक्टर और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। विमान का मलबा हटाने का कार्य जारी है। इस काम में 100 से अधिक मजदूर और 40 इंजीनियर लगे हुए हैं। इस हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और अन्य कई एजेंसी कर रही है। NSG, DGCA के बाद अब AAIB की टीम भी अहमदाबाद के मेघानीनगर क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंच गई है, जिससे जांच की प्रक्रिया में तेजी आई है।

10:36 (IST) 14 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 और 172 हुई रिटायर

एयर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान ए 171 और एआई 172 को रिटायर कर दिया है। अब इस जगह पर एआई 159 और एआई 160 ने ली है।

10:25 (IST) 14 Jun 2025

Bihar Breaking: प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

एयर इंडिया की केबिन क्रू मेंबर मनीषा थापा को शनिवार उनके कॉलेज सेंट जेवियर मैनेजमेंट कॉलेज, दीघा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज परिसर में शोक का माहौल था, जहां शिक्षकों, सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ ने नम आंखों से मनीषा को अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मनीषा की याद में पौधे भी लगाए गए। ताकि उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहें। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मनीषा हमेशा मुस्कुराते रहने वाली और प्रेरणा देने वाली शख्सियत थीं, जिनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

मनीषा थापा दो दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू तैनात थीं। टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई, जिसमें मनीषा की जान चली गई।

09:45 (IST) 14 Jun 2025

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कारण राज्य सरकार द्वारा एक फैसला लिया गया है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल की गर्मियों की छुट्टियों को 15 दिन बढ़ा दिया है। अब उत्तर प्रदेश में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

09:27 (IST) 14 Jun 2025

Odisha: भुवनेश्वर पुलिस ने किया हथियार आपूर्ति गिरोह का पर्दफाश, 5 गिरफ्तार

ओडिशा के कटक भुवनेश्वर कमिश्नरेट पुलिस ने एक हथियार आपूर्ति गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पूरे ओडिशा में हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। इनमें से 3 उत्तर प्रदेश, एक मध्य प्रदेश और एक ओडिशा का स्थानीय निवासी है। पुलिस को इनके पास से कई हथियार और जीवित गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

09:00 (IST) 14 Jun 2025

DNA सैंपल देने अस्पताल पहुंचा Ahmedabad Plane Crash के पीड़ितों का परिवार

गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार अपने DNA सैंपल देने के लिए बीजे मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।

08:18 (IST) 14 Jun 2025

Iran Israel war: यरुशलम में सुनी दी धमाकों की आवाज

ईरान और इजरायल के बीच मिसाइल हमले जारी है। इसी तनाव के बीच यरुशलम में धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि इजरायल की तरफ से इरान पर मिसाइलों की एक और बौछार की गई।

08:13 (IST) 14 Jun 2025

लंदन में भारतीय समुदाय ने Ahmedabad Plane Crash में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

लंदन में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हाई कमीशन के बाहर एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

08:07 (IST) 14 Jun 2025

अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुपाणी के बेटे

एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे में बीजेपी नेता विजय रूपाणी की मौत के बाद उनके बेटे ऋषभ रुपाणी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में डोडा विधानसभा से आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। आप विधायक का कहना है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया है। मेहराज मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, सरकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को अपना समर्थन वापस लेता हूं। यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के मेरे लोगों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola