हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: अमित शाह और जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर पहुंचे

Breaking News Aaj Ki Taaza Khabar : सांसदों के डेलिगेशन से लेकर बिहार चुनाव तक, आईपीएल से लेकर राहुल गांधी के एमपी दौरे तक… देश-दुनिया के पल-पल अपडेट के लिए देखते रहिए News24 की ताजा खबर।

विज्ञापन
देश-दुनिया की खबरों के लिए देखिए News24 ब्रेकिंग न्यूज।

Live Updates

21:10 (IST) 03 Jun 2025

अमित शाह से मिलने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

पीएम मोदी और अमित शाह की मीटिंग के बाद अब जेपी नड्डा अमित शाह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों के बीच बातचीत चल रही है।

21:08 (IST) 03 Jun 2025

Breaking News: असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके

असम के गुवाहाटी भूकंप के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।

20:24 (IST) 03 Jun 2025

Delhi Breaking: पीएम मोदी और अमित शाह के बीच 2 घंटे तक चली बैठक खत्म

पीएम मोदी और अमित शाह के बीच 2 घंटे तक चली बैठक खत्म हो गई। बैठक में क्या बातचीत हुई इसको लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है। हालांकि बैठक को लेकर कयासों का दौर जारी है।

20:13 (IST) 03 Jun 2025

कूचबिहार में 16 बांग्लादेशी अरेस्ट

बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार सभी बांग्लादेशियों को कूचबिहार जिले के दिनहाटा क्षेत्र से पकड़ा है।

19:50 (IST) 03 Jun 2025

ऑपरेशन सिंदूर भारत की प्रतिष्ठा, मजाक मत उड़ाइए- गौरव वल्लभ

पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने कहा, एक राज्य का सीएम किस तरह की बातें कह रहा है? यह कोई कॉमेडी शो नहीं है। आप एक राज्य के सीएम हैं। आप सोशल मीडिया ट्रोल की तरह बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर भारत की प्रतिष्ठा है, इसका मजाक मत उड़ाइए। आप एक राज्य के सीएम हैं, आपके राज्य और पूरे देश के लोग आपसे गंभीरता की उम्मीद करते हैं।

19:42 (IST) 03 Jun 2025

UP Breaking News: सपा विधायक जाहिद बेग की जमानत अर्जी मंजूर

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने बेग की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। इसके साथ ही विधायक की पत्नी सीमा बेग और उनके बेटे जईम बेग की जमानत अर्जी भी हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।

18:35 (IST) 03 Jun 2025

सुप्रिया सुले की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र में की बैठक

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के विदेश मंत्री डॉण् बद्र अब्देलती के साथ बैठक की।

17:36 (IST) 03 Jun 2025

अरविंद पनगढ़िया ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के सदस्य अयोध्या पहुंचे। इस दौरान डॉ. पनगढ़िया ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में चल रहे विचार-विमर्श के तहत आयोग के अन्य सदस्यों के साथ बैठक की।

17:33 (IST) 03 Jun 2025

पेरिस में फ्रांस के व्यापार मंत्री से मिले पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पेरिस में फ्रांस के विदेश व्यापार मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन के साथ बैठक की।

16:24 (IST) 03 Jun 2025

Operation Sindoor: कनिमोझी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौटा

ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली डीएमके सांसद कनिमोझी विदेश यात्रा के बाद चेन्नई लौटीं। डीएमके कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक आउटरीच के तहत रूस, स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन का दौरा करने के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल देश लौट आया है।

16:20 (IST) 03 Jun 2025

Delhi Breaking News: दिल्ली सीएम ने प्रदूषण पर लॉन्च की नई स्कीम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 का शुभारंभ किया।

15:03 (IST) 03 Jun 2025

Aaj Ki Taaza Khabar: आगरा स्थित यमुना में नहाते वक्त 4 युवतियां डूबीं

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित यमुना नदी में नहाते वक्त 4 युवतियां डूब गईं। जबकि 2 की हालत गंभीर है फिलहाल उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

15:01 (IST) 03 Jun 2025

पाकिस्तान का लक्ष्य 48 घंटों में भारत को अपने घुटनों पर लाना था- सीडीएस अनिल चौहान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा, 10 मई को लगभग 1 बजे पाकिस्तान का लक्ष्य 48 घंटों में भारत को अपने घुटनों पर लाना था। कई हमले किए गए और किसी तरह से, उन्होंने इस संघर्ष को बढ़ा दिया, जिसमें हमने वास्तव में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। ऑपरेशन जो उन्होंने सोचा था कि 48 घंटे तक चलेगा, लगभग 8 घंटे में बंद हो गया और फिर उन्होंने टेलीफोन उठाया और कहा कि वे बात करना चाहते हैं।

14:25 (IST) 03 Jun 2025

'सीएम-डिप्टी सीएम को सिर्फ सत्ता की परवाह', मुजफ्फरपुर मामले पर बोले तेजस्वी यादव

मुजफ्फरपुर कथित बलात्कार मामले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की (बलात्कार की) घटनाएं नहीं हो रही हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेगुनाहों को जेलों में पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सिर्फ सत्ता की परवाह है। बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है। राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।

13:06 (IST) 03 Jun 2025

'इसे न रोके', बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने के आदेश दे दिए हैं क्योंकि बांके बिहारी के दर्शन के लिए दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, जिससे श्रद्धालु दर्शन भी नहीं कर पाते। ऐसे में दुखी समाचार बार-बार सुनने को मिलते हैं। इससे सभी को फायदा ही होने जा रहा है। हमारी सरकार सभी को देखते हुए काम करती है। गोस्वामी समाज जो मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं और रखरखाव का कार्य करते हैं, उन्हें भी इससे फायदा है। आखिरकार यह (बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण) हो रहा है। मेरा अनुरोध है कि इस काम को हरी झंडी दिखाएं, इसे रोके नहीं।

11:46 (IST) 03 Jun 2025

'सभी भारत की जबान बोल रहे', सलमान खुर्शीद के बयान पर क्या बोले JDU नेता?

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर कहा कि भारत की ये परंपरा रही है कि जब भी हम (राजनेता) भारत के बाहर जाएंगे तो हम हिंदुस्तान की बात करेंगे। विपक्ष और पक्ष की घरेलू राजनीति में सवाल खड़े हो सकते हैं, लेकिन जब सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सुप्रिया सुले और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे तमाम नेता जो अलग-अलग दलों से हैं, सत्तारूढ़ दलों के सांसदों के साथ विदेश गए हैं और सभी भारत की जबान बोल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के अंदर जो बेचैनी है वह समझ से परे है। दुनिया के दूसरे देशों में भारतीय सर्वदलीय मंडल बहुत ही बढ़ियां काम कर रहा है। जब पाकिस्तान को पूरी तरह से अलग करने की कोशिश जारी है और कामयाबी भी मिल रही है, ऐसे में भारत में विपक्ष और कांग्रेस के बयान अत्यंत पीड़ादायक हैं और इसलिए सलमान खुर्शीद का दर्द छलका है।

10:48 (IST) 03 Jun 2025

पीएम मोदी ने असम-सिक्किम के सीएम और मणिपुर के राज्यपाल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की है। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है।

09:59 (IST) 03 Jun 2025

'सार्वजनिक जगह पर नहीं दी जाएगी कुर्बानी', बकरीद को लेकर संभल के डीएम का बयान

ईद-उल-अजहा 2025 की तैयारी पर संभल के डीएम संभल राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई है, जिसमें जिले में हमारे जितने भी जगह नमाज होनी है, उन सभी जगहों के प्रतिनिधि भी आए और सबको बताया गया कि किसी भी तरह की कुर्बानी सार्वजनिक जगह पर नहीं दी जाएगी। पहले से तय जगहों पर ही दी जाएगी और हमारे तरफ से बिजली, पानी और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा। प्रतिबंधित जानवरों को काटने पर पूरी तरह से रोक है और इस बात का जिक्र शांति समिति की बैठक में किया गया है और सबसे अच्छी बात ये है कि पिछले पांच सालों में इस तरह की घटना नहीं हुई है तो जितने भी मौलवी हैं और सभी लोग हैं, उन्होंने कहा है कि इस बार भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की जाएगी और ईद मनाई जाएगी। धारा 163 लागू है और जो भी किसी भी तरह की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.."

09:16 (IST) 03 Jun 2025

भोपाल के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए। वे कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

08:36 (IST) 03 Jun 2025

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बैठक करेंगे इंडिया ब्लॉक के नेता

सूत्र के अनुसार, INDIA गठबंधन के नेताओं का एक समूह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज बैठक करेगा और दोपहर करीब 12.30 बजे मीडिया को जानकारी देगा। लोकसभा के 200 से ज्यादा सांसदों ने विशेष सत्र के लिए पीएम मोदी को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे जारी किया जाएगा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

07:20 (IST) 03 Jun 2025

'हरकतों की वजह से पाकिस्तान को कोई पसंद नहीं करता', ब्राजील में बोले सांसद सरफराज अहमद

JMM सांसद सरफराज अहमद ने ब्राजील के ब्रासीलिया में कहा कि जहां भी हम गए, हमें सरकार में बैठे लोगों, राजनयिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, सभी आतंकवाद के खिलाफ हैं। पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए यह जरूरी था। पाकिस्तान की हरकतों की वजह से कोई भी उसे पसंद नहीं करता। यह शुरू से ही हमें परेशान करता रहा है।

06:48 (IST) 03 Jun 2025

अच्छे या बुरे नहीं सिर्फ आतंकवादी होते हैं, लाइबेरिया में बोले सांसद सस्मित पात्रा

BJD सांसद सस्मित पात्रा ने लाइबेरिया में कहा कि दुनिया में अच्छे या बुरे आतंकवादी नहीं केवल आतंकवादी होते हैं। यह केवल भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की लड़ाई है। हम वसुदैव कुटुंबकम की विचारधारा पर यकीन रखते हैं।

Breaking News Aaj Ki Taaza Khabar : आज यानी 3 जून की खबरों के लिए आपका स्वागत है। गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला है, जिसके लिए पंजाब और बेंगलुरु आपस में भिड़ेंगे। मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू होगा, जिसकी शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। इसके लिए वे पार्टी के विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ बैठक भी करेंगे। साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। देश-दुनिया की छोटी से लेकर बड़ी खबरों के लिए News24 से जुड़े रहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola