---विज्ञापन---

देश

आज की ताजा खबर, 14 July 2025, Today Breaking News: AIIMS भुवनेश्वर में राष्ट्रपति ने आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा से की मुलाकात, परिवार बोला- हम उनके शुक्रगुजार

Aaj Ki Taaza Khabar: शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अनडॉक होकर रवाना होगा। आज सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के 2 बड़े केसों की सुनवाई होगी। आज निमिषा प्रिया की फांसी पर भी अहम फैसला आने वाला है।

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 14, 2025 23:17
Breaking Latest News in Hindi
Latest Breaking News in Hindi

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 14 जुलाई दिन सोमवार है और आज की सबसे बड़ी खबर भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी का मामला है। आज भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी रोकने की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। निमिषा को 16 जुलाई दिन बुधवार को यमन में फांसी दी जानी है। वहीं आज अतंरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अनडॉक होगा और कल सुबह कैलिफोर्निया के तट पर लैंड करेगा।

सुप्रीम कोर्ट में आज महाराष्ट्र के 2 केसों की सुनवाई

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में आज शिवसेना और शिवसेना (UBT) के बीच ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न के आवंटन पर विवाद से संबंधित मामले पर सुनवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार के 10% मराठा आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, IIT खड़गपुर और कोटा में स्टूडेंट्स की सुसाइड मामले में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मामले में आज राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दायर करना है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:13 (IST) 14 Jul 2025
तिहाड़ जेल में कैदी ने की खुदखुशी

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खुदखुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कैदी ने खुदखुशी की है।

22:01 (IST) 14 Jul 2025
'हमारी बेटी से मुलाकात की, हम राष्ट्रपति के शुक्रगुजार हैं', आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा के पिता का बयान

21:58 (IST) 14 Jul 2025
'ऑपरेशन कालनेमि' को लेकर आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा- अब तक 1250 संदिग्धों से पूछताछ

'ऑपरेशन कालनेमि' पर उत्तराखंड के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को ऑपरेशन कालनेमि चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्धों की पहचान की जाए और सभी एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे संदिग्धों की पहचान करें जो कांवड़ियों के वेश में लोगों को गुमराह करते हैं, ये असामाजिक तत्व खतरा पैदा नहीं कर सकते और कोई भी ऐसे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ नहीं सकता। उत्तराखंड पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के लिए लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। पुलिस ने 1,250 संदिग्धों से पूछताछ की है।

20:56 (IST) 14 Jul 2025
राजधानी में खुले नाले में बह रहे लोग, प्रदेश के विकास की बात कैसे?- UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारी बारिश के दौरान खुले नाले में बहकर सुरेश लोधी की मौत हो गई। ये हाल है यूपी की राजधानी लखनऊ का। अगर लखनऊ में खुले नाले में बहकर कोई मर जाए तो फिर प्रदेश के विकास की बात कैसे की जा सकती है। राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह से विफल है।

19:25 (IST) 14 Jul 2025
बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने जेल पहुंची पत्नी और वकील

शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जो इस समय आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में बंद हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए उनकी धर्मपत्नी गणीव कौर मजीठिया ओर उनके वकील दमनबीर सोबती नाभा जेल पहुंचे और मजीठिया से मुलाकात की। मजीठिया के वकील दमनवीर सोबती ने कहा कि मजीठिया की जमानत एप्लिकेशन अदालत में दायर कर दी गई है और वहीं पर उनकी सुरक्षा को लेकर ऑरेंज केटेगरी की बैरक की डिमांड की एप्लीकेशन अदालत में दायर की गई थी, जिसकी आज आगे तारीख डल गई क्योंकि सरकार ने आज अपना जवाब दायर नहीं किया।

18:52 (IST) 14 Jul 2025
दिल्ली के युवा बन सकते हैं ब्रांड एंबेसडर, सरकार देगी मौका

दिल्ली के युवाओं को अब राजधानी के इतिहास को संवारने और उसका ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका मिलने वाला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'टूरिज़्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम' की शुरुआत की है। इसके तहत 40 युवाओं को हर महीने ₹50,000 की फेलोशिप मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाना।

18:33 (IST) 14 Jul 2025
जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे

मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर श्रीराम राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे

18:00 (IST) 14 Jul 2025
लोकसभा चुनाव के बाद INDIA की मीटिंग नहीं हुई, जल्द हो- पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे

17:57 (IST) 14 Jul 2025
ओडिशा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

16:45 (IST) 14 Jul 2025
बिहार के हालात भयावह, प्रधानमंत्री चुप क्यों? तेजस्वी यादव का सवाल

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को टेलीप्रॉम्प्टर छोड़कर अपनी बात कहनी चाहिए। बिहार के हालात भयावह हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? क्या वह कभी अपनी चिंता और दुख व्यक्त करेंगे, या सिर्फ भाषण देंगे? अगर उन्हें यहां से वोट मिलते हैं, तो यहां सुरक्षा मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है या नहीं? मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। वह बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री इसे रिमोट कंट्रोल से संभाल रहे हैं। बिहार में अपराधी 'सम्राट' बन गए हैं, उनकी जीत हुई है।

14:34 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लखनऊ में छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज 5 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। हाथों में तख्ती, बैनर लेकर छात्र सभा ने हमें चाहिए पाठशाला बंद करो मधुशाला के नारे लगाए। योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए। उत्तर प्रदेश में 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को मर्ज किए जाने के विरोध में विपक्षी दल भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

14:00 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मेरठ में बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्कूल बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी तो नाराज कांवड़ियों ने बस में तोड़-फोड़ की। बस एक स्कूल की थी, जो बच्चों को लेने जा रही थी। कांवड़िये गाजियाबाद के थे, जो बस की साइड लगने से घायल हो गए थे। गनीमत रही कि हंगामे के दौरान बस में स्कूली बच्चे नहीं थे।

13:10 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए ED ने समन भेजकर तलब किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ की जानी है।

11:59 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपडेट

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

11:34 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उदयपुर फाइल्स की याचिका पर होगी सुनवाई

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उदयपुर फाइल्स मूवी की रिलीज पर लगी रोक हटाने से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने के लिए सहमति जताई है। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को या उसके बाद किसी भी दिन सुनवाई कर सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले रिलीज पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

11:16 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आंध्र प्रदेश में हादसे में 9 लोगों की मौत

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। 11 लोग हादसे में घायल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आम से लदी लॉरी में 20 से ज्यादा लोग सवार थे, लेकिन लॉरी पलट गई और लोगों की जान चली गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10:40 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता का सहयोगी गिरफ्तार

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कांग्रेस नेता और प्रियांक खड़गे के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। कलबुर्गी दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लिंगराज कन्नी, जो मंत्री प्रियांक खड़गे और विधायक अल्लामाप्रभु पाटिल के करीबी सहयोगी हैं, को महाराष्ट्र की कल्याण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ठाणे शहर में कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से कोडीन सिरप की 120 प्रतिबंधित बोतलें जब्त कीं। कल्याण पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

10:09 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के 2 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली के चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के CRPF स्कूल को धमकी भरा ईमेल आया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया है, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

09:38 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: चीन के उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: साल 2020 में गलवान में चीन और भारतीय सेना की झड़प के बाद पहली बार विदेश मंत्री जयशंकर चीन के दौरे पर गए हैं, जहां उन्होंने चीन के उपराष्ट्रपति Han Zheng से मुलाकात की। अपने शुरुआती बयान में मंत्री जयशंकर ने चीन के साथ संबंधों को लगातार सामान्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि चीन की मदद से ही कैलाश मानसरोवर यात्रा की फिर से शुरू हुई है।

09:02 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उद्धव ठाकरे ने की मुख्यमंत्री फडणवीस की आलोचना

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की है। नासिक के मातोश्री में हुई पदाधिकारियों की पार्टी में उन्होंने टिप्पणी की थी। नासिक से निर्दलीय उम्मीदवार देवभाऊ वाघमारे ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि एक देवभाऊ हैं, उनके पास सब कुछ है, फिर भी वे लुट रहे हैं। अब अच्छा है, हमारे पास भी देवभाऊ हैं, लेकिन दोनों में फर्क है। एक के पास सब कुछ है, फिर भी वह लूट रहे हैं, तोड़ रहे हैं। हमारे देवभाऊ ने उन्हें बता दिया है कि हमारे पास लड़ने के लिए कुछ नहीं है।

08:21 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: निमिषा केस की सुनवाई करेंगे ये 2 जज

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आज सुप्रीम कोर्ट में निमिषा प्रिया मामले में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में सुनवाई होगी। याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह यमन सरकार से बात करें और 2 दिन बाद 16 जुलाई को निर्धारित निमिषा प्रिया की फांसी को रुकवाने की कोशिश करें। शरिया कानून के तहत ब्लड मनी देकर पीड़ित परिवार से माफी मांगी जा सकती है और फांसी टल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी किया है और उनसे इस मामले में सहायता करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:क्या होती है ब्लड मनी? निमिषा प्रिया को फांसी की सजा से नहीं बचा पाया आखिरी उपाय

07:45 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज नोएडा में भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। इसके अलावा दिल्ली के मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी में हल्की आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

07:09 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नूंह में आज बंद रहेगा इंटरनेट

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा के नूंह जिले में आज ब्रजमंडल यात्रा निकलेगी। इसलिए आज नूंह में इंटरनेट बंद रहेगा। रविवार की रात 9 बजे ही मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया था, जो रात 9 बजे तक बंद रहेगा। पिछली बार की तरह इस बार कोई बवाल न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नूंह में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

06:19 (IST) 14 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: निमिषा की फांसी पर आज आएगा फैसला

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी मामले में दर्ज याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। निमिषा को फांसी होगी या नहीं, इस पर अहम फैसला आ सकता है और इस फैसले पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। एक शख्स के मर्डर केस में निमिषा को यमन में फांसी की सजा सुनाई गई है और 16 जुलाई दिन बुधवार को उसे फांसी दी जानी है। विदेश मंत्रालय इस मामले पर निगरानी बनाए हुए हैं और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी से मामले में दखल देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: वीडियो: कौन था तलाल अब्दुल, जिसकी हत्या को क्यों मजबूर हुई निमिषा प्रिया, क्या यमन में टल पाएगी फांसी?

First published on: Jul 14, 2025 06:14 AM

संबंधित खबरें