लोक जनशक्ति पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना में बतौर याचिकाकर्ता प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को संदिग्ध अपराधी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।
लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जुलाई, शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान जाएंगे जहां भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 12.45 बजे केजीएमयू पहुंचेंगे, जहां गांधी वार्ड में भर्ती पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार का हाल जानेंगे। मेडिकल कॉलेज से पार्षद नागेंद्र सिंह के हजरतगंज स्थित आवास जाएंगे। शाम 4 बजे चौक में श्री कालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। शाम 5.30 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अगले दिन रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे राजाजीपुरम में व्यापारी नेता संदीप बंसल और उसके बाद ऐशबाग में विद्यासागर गुप्ता के आवास जाएंगे। अपराह्न 12 बजे से नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और उनका डाक टिकट जारी करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और 1:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह मामला जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से जुड़ा हुआ है। छांगूर बाबा व गैंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले को धमकी मिल रही है। गोपाल राय ने इसे लेकर पुलिस को पत्र दिया है। गोपाल राय का दावा है कि धर्मांतरण के पीड़ितों को भी धमकियां मिल रही है। गोपाल राय को धमकी भरा पत्र तीन दिन पहले मिला था। छांगुर बाबा व गैंग की जांच NIA से कराने की मांग की जा रही है।
दिल्ली के मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली में आधार कार्ड जारी करने के लिए सख्त नियम लागू करने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध अवैध प्रवासियों द्वारा बड़ी संख्या में आधार कार्ड हासिल किए जाने के मद्देनजर किया गया है। मुख्य सचिव को 15 जुलाई तक दिल्ली के सभी आधार नामांकन केंद्रों की एक विस्तृत सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बिहार के जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुरुवार को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में बिहार के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि
नदियों के जल बंटवारे को लेकर तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोन नदी के जल और इंद्रपुरी बराज को लेकर विवाद सुलझा लिया गया है। इससे अब इंद्रपुरी जलाशय योजना में प्रगति होगी। साथ ही यह फैसला लिया गया है कि बंगाल में फुलवरिया ब्रांच का काम आगे बढ़ेगा। नदियों में जमा गाध को हटाने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार गाध प्रबंधन नीति लाएगी। वहीं, बिहार झारखंड के बीच पेंशन विवाद मामले पर विजय चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई है, 15 अगस्त तक उसकी रिपोर्ट आने के बाद फैसला होगा।
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन गैरसैंण में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के साथ अवशेष परिसंपत्तियों के बंटवारे पर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करने की बात कही है। उन्होंने लंबित मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और बताया कि जलाशयों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है।
राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता से जुड़ी जनहित याचिका मामले में याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने लखनऊ हाई कोर्ट में रीव्यू पिटीशन दाखिल की है। लंदन, वियतनाम और उज्बेकिस्तान से मिले नए वीडियो और दस्तावेज पेश किए गए हैं। बीते 14 मई को हाई कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गृह मंत्रालय के विदेशी नागरिकता अनुभाग Foreigners Division, Citizenship Wing ने ब्रिटेन सरकार को औपचारिक पत्र भेजकर राहुल गांधी की नागरिकता और पासपोर्ट संबंधित जानकारी मांगी थी।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अमन अरोड़ा ने मेरा काटा हुआ वीडियो पोस्ट किया और दुर्भावनापूर्ण इरादे से उसे गलत तरीके से उद्धृत (misquoted) किया। उन्हें अपना निराधार और अपमानजनक बयान तुरंत वापस लेना चाहिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
Legal Notice to Sh. Aman Arora ji who posted my cropped video and misquoted it with malicious intent.
He must immediately withdraw his baseless and defamatory statement and issue a clear public apology on social media platforms. pic.twitter.com/Gx0AGdHk0o
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) July 11, 2025
बिहार के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी। गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (Quality Assurance Authority) के साथ बैठक की और उन्हें सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएं। सरकार हरियाणा के GATE-क्वालीफाइड युवा प्रोफेशनल को मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग परियोजना गुणवत्ता मॉनिटर के रूप में नियुक्त करेगी। युवा प्रोफेशनल विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में अवैध प्रवासियों को जारी किए जा रहे आधार कार्ड पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को कड़े निर्देश दिए हैं। आधार कार्ड जारी करने के नियमों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। सभी रजिस्ट्रारों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं और कहा कि आधार नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। आगामी दो महीनों में आधार नामांकन पूरी तरह इन-हाउस मॉडल में स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्य सचिव से कहा गया है कि दिल्ली के सभी आधार नामांकन केंद्रों की विस्तृत सूची 15 जुलाई तक प्रस्तुत करें।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हैदराबाद से विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा मंजूर हो गया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव को इस्तीफा भेजा था, जिसे मंजूर करने की परमिशन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दे दी। साथ ही उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। एन रामचंद्र राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने के विरोध में उन्होंने इस्तीफा दिया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मानसून की बारिश के चलते वाराणसी में गंगा नदी उफान पर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है, इसके चलते गंगा में नाव और मोटरबोट चलाने पर रोक लगा दी गई है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: तेजस्वी यादव आज अपने बेटे को लेकर पिता लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे, जहां बधाई देने के लिए किन्नर भी आए। किन्नरों की बड़ी टोली लालू आवास पर आई और किन्नरों ने न सिर्फ नन्हे ईराज को आशीर्वाद दिया, बल्कि तेजस्वी यादव को भी मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि ईराज के दादा लालू प्रसाद से उन्हें क्या मिला तो उन्होंने जवाब दिया कि लालू जी ने जो दिया, खुशी-खुशी ले लिया। तेजस्वी के बेटे को आशीर्वाद दिया है कि वह फूले-फले और स्वस्थ रहे। उन्होंने यह भी कह दिया कि तेजस्वी बाबू को भी आशीर्वाद, अबकी बार कुर्सी पक्की!
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सुप्रीम कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में मांग की गई थी कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को रिलीज न किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है और बेंच की ओर से कहा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के पानी को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा सत्र में सरकार का प्रस्ताव जल स्त्रोत मंत्री पेश करेंगे। भाजपा ने BBMB के जरिए पानी को लेकर पंजाब के हकों पर डाका डालने की कोशिश की है, लेकिन हमने एक बूंद भी पानी बाहर नहीं जाने दिया। मानवता के आधार पर 4000 क्यूसेक पानी जरूर दिया है। कांग्रेस सरकार के समय के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लिखकर दिया और हरियाणा सरकार के सामने सरेंडर किया, लेकिन AAP नहीं करेगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट के पास बिल्डिंग ढह गई है। बिल्डिंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सूटकेस और तीरपाल की दुकानें थी। मेट्रो निर्माण कार्य पास में ही चल रहा था कि रात करीब 2 बजे भरभराकर बिल्डिंग गिर गई। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। पुल मिठाई पर हादसा हुआ है। दुकान के बाहर खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। दमकल कर्मियों ने 46 वर्षीय व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर बयान दिया, जिस पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि भगवंत मान आज भी मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कॉमेडियन की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अब वे कॉमेडियन नहीं हैं, एक स्टेट के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री की कुछ मर्यादाएं होती हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए। भगवंत मान को सलाह देता हूं कि अगर वह कॉमेडी करना चाहते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं तो उन्हें संवैधानिक नियमों का पालन करना सीख लें।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा में ड्राइवर महासंघ की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण परिवहन सेवाएं बाधित हैं। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप हो गई है। ओडिशा ड्राइवर महासंघ के उपाध्यक्ष संतोष साहू कहते हैं कि आज हड़ताल का तीसरा दिन है। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। ड्राइवर्स के लिए पार्किंग और शौचालय की सुविधा नहीं है। हादसों के बाद ड्राइवर की जान पर बन आती है, लेकिन कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती। ऑटो ड्राइवरों को महासंघ में शामिल किया जाना चाहिए। 70% ड्राइवर ओडिशा के ही होने चाहिए। अगर सरकार इन मांगों को मान लेती है तो हड़ताल खत्म कर देंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी आज ओडिशा जाएंगे। वे भुवनेश्वर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। राहुल गांधी ‘संविधान बचाओ समावेश’ को भी संबोधित करेंगे।