Uniform Civil Code: लॉ कमीशन ने UCC पर सुझाव देने की बढ़ाई तारीख, अब इस दिन तक भेज पाएंगे अपनी राय
Edited By Bhola Sharma

Uniform CIvil Code
Edited By Bhola Sharma

Uniform CIvil Code
Uniform Civil Code: विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर प्रतिक्रिया देने की समय सीमा बढ़ा दी है। विधि आयोग ने कहा कि UCC पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में आगे दो हफ्ते और इस मुद्दे पर लोग अपनी राय रख पाएंगे। आखिरी तारीख 28 जुलाई होगी।
लॉ कमीशन के सचिव के बिसवल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर 28 जुलाई तक memberecretary-lci@gov.in पर ईमेल कर अपनी राय भेज सकता है। इसके अलावा सदस्य सचिव, भारतीय विधि आयोग, चौथी मंजिल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली – 110 003 को संबोधित करते हुए पत्र भी भेज सकता है।
In view of the overwhelming response from the public on the subject of Uniform Civil Code (UCC) and numerous requests received from various quarters regarding the extension of time for submitting their comments, the Law Commission has decided to grant an extension of two weeks… pic.twitter.com/03gZxoAUAX
— ANI (@ANI) July 14, 2023
देश में रहने वाले हर नागरिक के लिए समान कानून लागू करने की बहस के बीच 14 जून को देश के 22 वें विधि आयोग ने जनता और धार्मिक संगठनों से राय मांगी। विधि इसके लिए 30 दिन का समय दिया था। सूत्रों के मुताबिक लॉ कमीशन को अब तक 50 लाख से ज्यादा ऑनलाइन सुझाव मिल चुके हैं। हार्ड कॉपी के जरिए भी तमाम सुझाव मिले हैं।
जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने बताया कि भारत का 22वां विधि आयोग अन्य चीजों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा भेजे गए एक संदर्भ पर समान नागरिक संहिता की जांच कर रहा है।
21वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर 7 अक्टूबर 2016 को एक प्रश्नावली के माध्यम से लोगों से राय मांगी थी। 19 मार्च 2018 और 27 मार्च 2018 को इसे फिर से दोहराया गया। उस वक्त समान नागरिक संहिता पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: