Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कोरियन ड्रामा, कोरियन खाना, कोरियन DP… आखिर कैसे गाजियाबाद की बहनों का काल बना कोरियन कल्चर?

गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर में कई खुलासे हो रहे हैं। कोरियन गेम के बाद अब कोरियन ड्रामा, कोरियन खाना, कोरियन डीपी समेत कई बातें सामने आई हैं। पढ़िए पिता और पुलिस के कई खुलासे। कोरियन ड्रामा, कोरियन खाना, कोरियन DP… आखिर कैसे गाजियाबाद की बहनों पर कैसे सवार हो गया था कोरियन भूत?

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 5, 2026 14:23

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड का मामला पूरे देश में चर्चा में है। कोरियन कल्चर से 3 बहनें इतना प्रभावित हो गईं कि कोरिया जाने की जिद करने लगीं, कोरियन खाना पसंद आने लगा। कोरियन ड्रामा फेवरेट सीरियल बन गया। पढ़ाई के लिए भी कोरिया जाने की जिद करने लगीं। घर वालों के कई बार समझाने पर बच्चियां नहीं मानी और अंत में आकर 9 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। अब पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं।

गाजियाबाद के भारत सोसाइटी में 3 लड़कियों ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। तीनों सगी बहनें थीं। पहले तो सामने आया कि तीनों लड़कियों ने कोरियन गेम्स में टॉस्क पूरा करते करते सुसाइड किया। बाद में पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए। पुलिस ने डायरी जब्त की। डायरी में लिखा मिला कि मार खाने से अच्छा है हम मर जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई मारपीट की चोट नहीं है। ज्यादा खून बहने से तीनों की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कोरियन गेम टास्क ने ली 3 बच्चियों की जान! इन जानलेवा ऑनलाइन गेम्स से ऐसे रखें अपने बच्चों को सुरक्षित

लड़कियों के पिता चेतन गुर्जर ने बताया कि बच्चियों ने अपना नाम बदल दिया था। बच्चियों ने अपनी कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी। लड़कियां कहती थीं कि वे कोरिया जाएंगी। कोरिया ले चलो। लड़कियों को इंडियन के नाम से गुस्सा आ जाता था। इंडिया के नाम पर खाना नहीं खाती थीं। बताया कि लड़कियां तीन-चार साल से कोरियन ड्रामा देख रही थीं। लड़कियां कहती थीं कि अगर कोरिया नहीं मिला तो मर जायेंगे। यहां तक कि अगर चेतन फोन से कोरियन की डीपी हटा देते थे तो वह खाना नहीं खातीं थीं।

---विज्ञापन---

हादसे से पहले भी पिता से नाराज हुईं थीं बेटियां

पिता चेतन ने बताया कि 3 फरवरी की शाम को सभी से बात हुई थी। रात में बजे चेतन ने बेटियों से सोने के लिए कहा। बेटियों ने कहा कि कोरिया जाना है। इस पर चेतन ने पूछा कि वहां जाकर क्या करोगे। इसके बाद चेतन ने मोबाइल ले लिया। रात 10 बजे लड़कियां फिर मोबाइल ले गईं। बाद में रात 12 बजे चेतन की पत्नी बच्चियों से मोबाइल ले गईं। बताया कि उसके बाद लड़कियां मंदिर वाले कमरे में चलीं गईं।

यह भी पढ़ें: ‘कदम नहीं उठाए तो…’ गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत से टूटे सोनू सूद, वीडियो शेयर कर की खास अपील

First published on: Feb 05, 2026 02:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.