Farmers Protest
विज्ञापन

वापस हो सकते हैं किसानों पर दर्ज केस! केंद्र के साथ कई मुद्दों पर बनी सहमति

Farmers Protest 2024: अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाने वाले किसानों और केंद्र सरकार के बीच हुई तीसरी बैठक पूरी तरह फेल नहीं रही।

Farmers Protest 2024 : एमएसपी समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को शांत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। इसी के तहत गुरुवार को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों की वापसी को लेकर लगभग सहमति बन सकती है। केंद्र सरकार ने किसानों को आयात कर कम न करने का आश्वासन भी दिया है। इसके अलावा सरकार ने यह मांग भी मान ली है कि विभिन्न थानों में जब्त किए गए ट्रैक्टर छोड़े जाएंगे और यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

18 को वार्ता का अगला दौर

हालांकि, वार्ता का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री और किसान नेता 18 फरवरी को एक बार फिर बातचीत करेंगे। बड़ी संख्या में किसान इस समय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने के इंतजाम किए हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि मांगें जब तक नहीं मानी जाएंगी हम नहीं हटने वाले।

विज्ञापन

आज किसानों का भारत बंद

किसान आंदोलन के चौथे दिन यानी शुक्रवार को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके तहत पंजाब और हरियाणा में किसानों की तैयारी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक टोल प्लाजा बंद करने की है। इसके अलावना उन्होंने दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान भी किया है। किसान नेताओं ने किसानों से अपील की है कि आज खेतों में न जाएं।

विज्ञापन

समाधान चाहिए टकराव नहीं

गुरुवार को हुई बैठक के बाद किसान मजदूर मोर्चा के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों को आश्वासन दिया है कि वह बातचीत को लेकर प्रकिबद्ध रहेंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहते हैं, टकराव नहीं। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने आंदोलन के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने समेत अन्य एक्शन पर चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ