Malappuram Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: केरल की मलप्पुरम सीट पर भाजपा ने एकमात्र मुस्लिम डाॅ. अब्दुल सलाम चुनाव हार गए हैं। यहां से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के उम्मीदवार ईटी मोहम्मद बशीर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M) के उम्मीदवार वी वसीफ को हराया। बशीर को 6,44,006 और वसीफ को 3,43,888 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार डाॅ. अब्दुल सलाम को मात्र 85,361 वोट मिले और वह 5,58,645 वोटों से पीछे रहे।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
बता दें कि डाॅ. अब्दुल सलाम ने साल 2021 में मेमोम ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। वे 2011 से 2015 तक कालीकट विवि के वाइस चांसलर रह चुके हैं। डाॅ. सलाम स्टूडेंट्स की पाॅलिटिक्स के खिलाफत करते हैं। उनका मानना है कि इस राजनीति पर बैन लगाया जाना चाहिए। 2019 में रिटायर होने के तुरंत बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। इस सीट पर इंडिया गठबंधन से आईयूएमएल (IUML) के ईटी मोहम्मद बशीर प्रत्याशी है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
जानें इस सीट का इतिहास
मलप्पुरम सीट परंपरागत रूप से पहले कांग्रेस, CPI (M) और अब आईयूएमएल के कब्जे में रही है। इस सीट पर 2014 से आईयूएमएल का कब्जा है। 2014 में यहां से ई अहमद ने 1 लाख 94 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में उनका निधन हो गया। उनके निधन से खाली हुई सीट पर आईयूएमएल ने कुन्हालीकुट्टी को प्रत्याशी बनाया। कुन्हालीकुट्टी ने यहां से न केवल उपचुनाव जीता बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने ईटी मोहम्मद बशीर को मैदान में उतारा है। बता दें कि आईयूएमएल (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) इस चुनाव में केरल की मलप्पुरम और पोन्नानी सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 16 सीटों पर कांग्रेस और केरल कांग्रेस और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
14 कमियां, धुंधले डॉक्यूमेंट, No वकालतनामा... SC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
7 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
35 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
59 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
9 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines