केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास देर रात एक तेज रफ्तार लग्जरी मिनी कूपर कार ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी. नेदुंबसेरी इलाके में रविवार तड़के करीब 2 बजे हुए इस हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर सुहैल सजीव को पकड़ा तो उसने अफसोस जताने के बजाय कहा कि मेरे पापा सब संभाल लेंगे. साथ ही उसने कहा कि सड़कें गाड़ियां चलाने के लिए ही तो बनी हैं.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
चाय पीकर लौट रहे थे तीनों दोस्त
मृतकों की पहचान वायनाड के देविका, पलक्कड़ की गोपिका और कर्नाटक के एजाज के रूप में हुई है. तीनों त्रिक्काकरा में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहे थे. हादसे के वक्त तीनों पास की एक दुकान से चाय पीकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे.
हादसे की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्कूटी सड़क के बिल्कुल बाईं ओर नॉर्मल स्पीड से जा रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई मिनी कूपर कार ने स्कूटी को सीधे उड़ा दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी एक युवती कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी. हादसे में दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए. हादसे में शिकार हुए दो लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीसरे को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
‘मैंने सिर्फ बियर पी थी’
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सुहैल साजीव ने कबूल किया कि गाड़ी चलाने से पहले उसने शराब पी थी. हालांकि, उसने दावा किया कि उसने केवल बियर पी थी. पुलिस ने उसके खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि शराब या दूसरे नशीले पदार्थों की पुष्टि हो सके.
पुलिस कार की भी फॉरेंसिक जांच करवा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाड़ी के भीतर कोई दूसरा नशीला पदार्थ तो नहीं था. कार सुहैल के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है.
जब पुलिस आरोपी सुहैल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो मृतकों के कुछ गुस्साए दोस्तों ने उसे घेर लिया. गुस्साए युवाओं ने अस्पताल परिसर के बाहर सुहैल के सिर पर पीछे से हमला कर दिया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया.
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
1 hr agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
1 hr agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
2 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
11 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
13 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
14 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
15 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
15 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines