Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

160km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, इस रूट पर एक्टिव हुआ ‘कवच’ प्रोटेक्शन सिस्टम; जानिए कैसे टलेगा हादसा?

भारतीय रेलवे का ‘कवच’ सिस्टम एक अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक है, जो ट्रेन को टक्कर और ओवरस्पीडिंग से बचाती है. ये सिस्टम 160 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी ट्रेन को खुद रोक सकता है और लोको पायलट की गलती होने पर तुरंत एक्शन लेता है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 23, 2026 21:47
Indian Railways Kavach System
Credit: Social Media

भारतीय रेलवे तेजी से मॉर्डन तकनीकों की ओर बढ़ रहा है और इसी दिशा में ‘कवच’ सिस्टम एक बड़ा कदम माना जा रहा है. ये एक स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम है, जिसे खास तौर पर ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने और हादसों को रोकने के लिए विकसित किया गया है. हाल ही में इस सिस्टम की टेस्टिंग 160 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार पर किया गया, जिसमें ये सफल साबित हुआ. ट्रायल के दौरान देखा गया कि अगर ट्रेन रेड सिग्नल पार करने वाली होती है या खतरे की स्थिति बनती है, तो ‘कवच’ सिस्टम अपने आप ब्रेक लगा देता है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों ने कर दी बड़ी मांगें; क्या बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन?

---विज्ञापन---

कैसे काम करता है ‘कवच’ सिस्टम?

‘कवच’ कई आधुनिक तकनीकों का मिक्चर है. इसमें ट्रेन, ट्रैक और स्टेशन के बीच लगातार डाटा का आदान-प्रदान होता रहता है. इसके लिए रेडियो कम्युनिकेशन, GPS और RFID टैग्स का इस्तेमाल किया जाता है. रेल की पटरियों पर RFID टैग लगाए जाते हैं, जिन्हें ट्रेन में लगे सेंसर पढ़ते हैं. इससे ट्रेन की सही लोकेशन और दिशा का पता चलता है. साथ ही GPS के जरिए भी डेटा कन्फर्म किया जाता है. इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह ह्यूमेन मिस्टेक को भी कवर करता है. अगर लोको पायलट समय पर ब्रेक नहीं लगाता या सिग्नल को नजरअंदाज करता है, तो ‘कवच’ खुद ही ट्रेन को रोक देता है. ये सिस्टम आमने सामने टक्कर, पीछे से टक्कर और सिग्नल तोड़कर आगे बढ़ने जैसे हादसों को रोकने में सक्षम है. इसके अलावा ये ओवरस्पीड होने पर भी ट्रेन की स्पीड अपने आप कम कर देता है.

160 Kmph स्पीड पर भी सुरक्षित

भारतीय रेलवे ‘मिशन रफ्तार’ के तहत ट्रेनों की स्पीड 160 किमी/घंटा तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है. ऐसे में ‘कवच’ सिस्टम बेहद जरूरी हो जाता है. ट्रायल में साबित हुआ कि 160 की स्पीड पर भी ये सिस्टम कुछ सेकंड में प्रतिक्रिया देकर ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रोक सकता है. रेलवे की योजना है कि आने वाले समय में हजारों किलोमीटर ट्रैक पर ‘कवच’ सिस्टम लगाया जाए. इससे ट्रेन यात्रा और भी सुरक्षित हो जाएगी और बड़े हादसों की संभावना लगभग खत्म हो सकती है. कुल मिलाकर ‘कवच’ भारतीय रेलवे के लिए एक गेमचेंजर तकनीक साबित हो रहा है, जो तेज रफ्तार और सुरक्षा, दोनों को एक साथ संतुलित कर रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे के ये नियम आपको जरूर पता होने चाहिए, सफर को कर देंगे आसान

First published on: Mar 23, 2026 09:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.