भारतीय रेलवे के ये नियम आपको जरूर पता होने चाहिए, सफर को कर देंगे आसान

भारतीय रेलवे सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट माध्यम है। भारत में हर व्यक्ति ने कभी न कभी तो रेलवे की यात्री की ही होगी। यहां तक कि कई लोग रेलवे से रेगुलर सफर करते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को रेलवे के नियम पता नहीं होते हैं जैसे टिकट कैंसिल करने पर पैसा आएगा या नहीं, टिकट पर नाम कैसे बदलें, टिकट ट्रांसफर, बोर्डिंग कैसे बदलें आदि आदि। इसके चलते उन्हें नुकसान होता है या मुश्किल में सफर कटता है। आज हम आपको रेलवे के प्रमुख नियमों के बारे में बताएंगे जो आपका सफर बेहद आसान कर देंगे। विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

railway rules
1 / 5

भारतीय रेलवे भारत की लाइफलाइन है, और दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे के किन नियमों का पालन करना जरूरी है? ट्रेवल के दौरान अक्सर हम कई नियमों को भूल जाते हैं या अनदेखा कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे के कुछ जरूरी नियमों के बारे में।  

विज्ञापन

टिकट पर नाम कैसे बदले

टिकट पर नाम कैसे बदले2 / 5

टिकट पर नाम बदलने के लिए कुछ नियम हैं। अगर आपकी टिकट पर कोई और ट्रैवल कर रहा है, तो केवल परिवार के सदस्य ही नाम बदलवा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। नाम गलत होने पर चार्ट तैयार होने से पहले रिजर्वेशन सेंटर में रिक्वेस्ट देकर नाम सही करवा सकते हैं।

विज्ञापन

टिकट बुक करने की लिमिट

टिकट बुक करने की लिमिट3 / 5

टिकट बुकिंग की लिमिट भी होती है। हां ये सच है। आईटी से आधार लिंक नहीं है तो एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं। IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है तो एक महीने में 24 टिकट तक बुक कर सकते हैं। ये नियम जानने से आपकी टिकट बुकिंग आसान होगी!

तत्काल टिकट की लिमिट क्या है

तत्काल टिकट की लिमिट क्या है4 / 5

  तत्काल टिकट बुकिंग के नियम हैं। एक पीएनआर पर 4 पैसेंजर की ही बुकिंग की जा सकती है। आधार ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी है।

विज्ञापन

टिकट पर यात्रा की तारीख बदलने का नियम

टिकट पर यात्रा की तारीख बदलने का नियम5 / 5

कन्फर्म ई-टिकट के लिए अच्छी खबर है। बिना कैंसलेशन चार्ज के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। बस किराया का अंतर देना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन