कटरा से श्रीनगर के लिए चलेगी Vande Bharat, दो अन्य ट्रेनों का भी संचालन, देखिए पूरा शेड्यूल

Katra To Srinagar Vande Bharat Express: कश्मीर घाटी में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से सफर आसान होने जा रहा है। जानिए इसके अलावा कौन सी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा?

Vande Bharat

Photo Credit- Meta AI

Katra To Srinagar Vande Bharat Express (पंकज शर्मा): माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। भारतीय रेलवे ने जम्मू और श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन को बाकी ट्रेनों से अलग केवल वादियों में चलाने के लिए डिजाइन किया है। इसके लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने अंतिम निरीक्षण शुरू कर दिया है। रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, बस किसी भी वक्त कटरा से कश्मीर तक ट्रेन चलाने का ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

ट्रैक का काम हुआ पूरा

जनकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही रेलवे ने इस ट्रैक से ट्रेन चलाई। रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद्र देशवाल ने कटरा से रियासी तक 16.5 किलोमीटर ट्रैक का ट्राली इंस्पेक्शन किया। वहीं, आज सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा कटरा से रामबन के बनिहाल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

कटरा में सबसे चुनौतीपूर्ण और खास 3.2 किलोमीटर लंबी टी-1 का निर्माण था। मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के नीचे बनी इस टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव सबसे बड़ी परेशानी थी। हालांकि अब पानी के रिसाव को टनल के दोनों तरफ मोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

ट्रेनों का शेड्यूल जारी

कटरा पहले से ही रेल के लिए जरिए देश से जुड़ा हुआ है। रेलवे ने कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। वंदे भारत ट्रेन अपना सफर करीब 3 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी। इसके अलावा मेल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 3 घंटे 20 मिनट का समय लेगी। आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा।

वंदे भारत कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। मेल एक्सप्रेस 7 दिन चलेगी, जो कटरा से 9:50 पर खुलेगी और 1:10 पर श्रीनगर पहुंचेगी। इसके अलावा एक अन्य मेल एक्सप्रेस कटरा रोजाना चलेगी। जो दोपहर 3 बजे खुलेगी और शाम 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से मेल एक्सप्रेस सुबह 8:45 बजे खुलेगी और 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से चलकर 3:55 पर कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ