Karnataka Politics: किसे अपना समर्थन देगी जनता दल सेक्यूलर? जानें, पार्टी अध्यक्ष ने क्या दिए संकेत

HD Kumaraswamy,Karnataka Election 2023,JDS,Exit polls, Karnataka Politics
विज्ञापन

Karnataka Politics: एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेक्यूलर ने गुरुवार को कहा कि उन्हें किस पार्टी को समर्थन देकर राज्य में सरकार बनवानी है, ये तय नहीं किया गया है, हम नतीजों का इंतजार करेंगे। कर्नाटक जद (एस) के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI की ओर से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें तनवीर अहमद को जेडीएस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया गया था। तनवीर के हवाले से कहा गया था कि पार्टी ने ये तय कर लिया गया है कि भाजपा या फिर कांग्रेस में से पार्टी किसे अपना समर्थन देगी।

विज्ञापन

इस दावे को लेकर जब कर्नाटक जेडीएस के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह (तनवीर अहमद) हमारे प्रवक्ता नहीं हैं, और वह हमारी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। वह कुछ भी नहीं है, वह हमें बहुत पहले छोड़ चुका है। हमने (गठबंधन सरकार पर) कुछ भी तय नहीं किया है, हम नतीजों का इंतजार करेंगे।

इससे पहले तनवीर अहमद के हवाले से कहा गया था कि जनता दल (सेक्यूलर) ने पहले ही तय कर लिया है कि हम किसके साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता के लिए उचित समय आने पर हम इसकी घोषणा करेंगे। तनवीर अहमद ने कहा, “दोनों (भाजपा और कांग्रेस) ने हमसे संपर्क करने की कोशिश की है। जद (एस) आज ऐसी स्थिति में है कि पार्टियां हमसे संपर्क करना चाहेंगी।”

विज्ञापन

बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। बताया जा रहा है कि कुमारस्वामी बुधवार रात को सिंगापुर रवाना हुए थे, फिलहाल वे सिंगापुर में हैं। सूत्रों ने पुष्टि की कि वह मतगणना के दिन वापस आएंगे।

विज्ञापन

तनवीर अहमद ने कहा था कि कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि हम राज्य की बेहतरी के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों पर नजर रखें और मुझे नहीं लगता कि कोई कारण है कि कोई क्षेत्रीय पार्टी कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं करना चाहेगी। यह पूछे जाने पर कि वे किस पार्टी के साथ जाएंगे, उन्होंने कहा, “जो लोग कर्नाटक और कन्नडिगाओं की भलाई के लिए काम करने जा रहे हैं”।

तनवीर बोले- बिना हमारे कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी

यह पूछे जाने पर कि पार्टी कितनी सीटों पर जीतेगी, अहमद ने कहा, “हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी संख्या है। हम पैसे, शक्ति, बाहुबल के मामले में राष्ट्रीय दलों के संसाधनों का मुकाबला नहीं कर सके। हम एक कमजोर पार्टी थे। लेकिन हम जानते हैं कि हमने सरकार का हिस्सा बनने के लिए पर्याप्त सीट जुटा लिए हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने जेडीएस से संपर्क साधने से किया इनकार

भाजपा की ओर से संपर्क साधे जाने के जेडीएस के दावों को लेकर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा है कि गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है, भाजपा ने जद (एस) से संपर्क नहीं किया है। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि हमें 120 सीटें मिलना तय है। कल अपने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल करने के बाद हम 120 सीटों पर पहुंच गए हैं।

उधर, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा है कि हम 120 सीटें जीतने जा रहे हैं। त्रिशंकु सरकार का कोई सवाल ही नहीं है, हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ