गर्लफ्रेंड को ले गया पहाड़ियों पर
लड़की अपने बॉयफ्रेंड की रोकटोक से तंग आ गई थी और उसने उससे कहा कि वह उसके साथ अपना रिश्ता खत्म करना चाहती है। वह इस बात से परेशान थी कि वह उसकी बैकग्राउंड और पिछले रिश्ते की जांच कर रहा था और उसी बात पर उसके साथ झगड़ा होता था। लड़की हर समय इस बात से परेशान रहती थी और वह उसके साथ सबकुछ खत्म करना चाहती थी। हालांकि, गुरुवार को अपने इस मामले पर बात करने के बहाने उसने अपनी गर्लफ्रेंड को शहर में बुलाया, जहां से वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर शहर से लगभग 13 किमी दूर कुंती बेट्टा पहाड़ियों की ओर ले गया। अधिकारी ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने चाकू निकाला और उसका गला काट दिया।
ये भी पढ़ें: आगरा के रेस्तरां में महिला पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार, चार आरोपी गिरफ्तार
---विज्ञापन---
घटना के तुरंत बाद बॉयफ्रेंड घायल गर्लफ्रेंड को छोड़कर अपने बाइक से मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि इलाके के कुछ लोग लड़की को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया और आरोपी तेजस को गिरफ्तार कर लिया गया।
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: लखनऊ में 12 साल की बच्ची को किडनैप कर किया गैंगरेप रेप, मां बोली- आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव