लखनऊ में 12 साल की बच्ची को किडनैप कर किया गैंगरेप रेप, मां बोली- आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव

Minor Gangraped By four in Lucknow: यूपी के लखनऊ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट किया है।

misdeed case

हमीरपुर में बंधक बनाकर लड़की से दरिंदगी।

Minor Gangraped By four in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां 4 युवक 12 साल की मासूम का अपहरण कर उसे जंगलों में ले गए और फिर उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को अरेस्ट किया है वहीं 2 अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 युवकों ने 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसे एक किलोमीटर जंगल में ले गए। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। बाद में वह घर से थोड़ी दूरी बेहोशी की हालत में मिली। घटना के बाद पीड़िता की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन

शादी के दबाव बना रहा था आरोपी

उपायुक्त के अनुसार पीड़िता की मां ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक युवक उसकी बेटी की शादी के लिए दबाव डाल रहा था। अधिकारी ने बताया कि मामले में हमनें पीड़िता का बयान भी दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 4 युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 2 आरोपी युवकों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ