हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, मल्टीप्लेक्स समेत किसी भी सिनेमा हॉल में 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगी टिकट की कीमत

Karnataka Movie Ticket Price: कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने फिल्मों के टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपये तय की है। यह नियम राज्यभर के सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में लागू होगा। टिकट दर में मनोरंजन कर भी शामिल होगा, यानी दर्शकों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
कर्नाटक में मल्टीप्लेक्स समेत किसी भी सिनेमा हॉल में 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगी टिकट की कीमत।

कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने फिल्मों के शौकिन लोगों के लिए बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपये तय की है। यह नियम राज्य के सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में लागू होंगे। टिकट की कीमत में मनोरंजन कर भी शामिल होगा, यानी दर्शकों से 200 रुपये के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकेगा।

पूरे राज्य में लागू होगा नियम

यह नियम कर्नाटक के सभी जिलों में एक समान रूप से लागू होगा। यह नियम बेंगलुरु जैसे महानगर से लेकर छोटे शहर और कस्बे में भी लागू होगा। इस फैसले से दर्शकों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो मल्टीप्लेक्स में महंगे टिकटों के चलते फिल्में नहीं देख पाते थे। सरकार के इस फैसले के बाद अब आम आदमी भी कम दाम में फिल्मों का आनंद उठा सकेगा।

ये भी पढ़ें:- Nokia के फोन से मिला 10 साल पहले हुई मौत का बड़ा सुराग, घर में मिला था कंकाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola