हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले की जांच CID को सौंपी, पुलिस अधिकारियों से होगी पूछताछ

कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले की जांच CID को सौंपी, पुलिस अधिकारियों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
स्टेडियम में भगदड़ की जांच सीआईडी करेगी

Chinnaswamy Stadium: कर्नाटकर सरकार ने बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपी गई है। सीआईडी अब इस पूरे मामले की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि सीआईडी जल्द ही इस मामले में पुलिस के कई आला अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर सकती है।

कोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट

इस मामले में कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। सरकार बताया है कि कब्बन पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 125(1)(2), 132, 121/1, 190 के साथ 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस केस को अब सीआईडी को सौंप दिया गया है।

11 लोगों की हुई थी मौत, 56 लोग हुए घायल

बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भदगड़ के दौरान करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबिक 56 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी है और घायलों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

मजिस्ट्रेट रिपोर्ट के बाद सरकार करेगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि कर्नाटक सरकार ने भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच की भी बात कही है। सरकार की तरफ से बताया कि यह जांच बेगलुरु सिटी के डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। टीम 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। जिसके बाद सरकार इस पूरे मामले की लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई करेगी। सूत्रों से पता चला है कि इस जांच रिपोर्ट के बाद आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों पर गाज गिरनी तय है।

जीत का जश्न मातम में बदला

दरअसल, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने करीब 18 साल बाद IPL की ट्राफी अपने नाम की है। इसे लेकर टीम के खिलाड़ियों और कर्नाटक के लोगों में जबरदस्त उत्साह था। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम जश्न का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन इस दौरान 35 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में 3 लाख से अधिक फैंस पहुंच गए। इसके बाद बारिश और पुलिस लाठी चार्ज के चलते वहां भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola