कौन है वो शख्स जिसने राम मंदिर की फोटो एडिट कर फहराया पाकिस्तानी झंडा, नीचे लिखा- 'बाबरी मस्जिद'

Ram Mandir Photo Edit Pakistan Flag: कर्नाटक के एक शख्स ने राम मंदिर की फोटो एडिट कर सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की।

Ayodhya Ram Mandir, Ram Lalla, Pakistan

राम मंदिर और रामलला को लेकर पाकिस्तान की ओर से विवादित बयान दिया गया है।

विज्ञापन

Ram Mandir Photo Edit Pakistan Flag: जहां एक ओर अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद देश-विदेश में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है तो दूसरी ओर कुछ लोग सद्भाव को खराब करने में लगे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के गडग जिले से सामने आया। जहां एक शख्स ने राम मंदिर की फोटो एडिट कर उस पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इसके साथ ही नीचे लिखा- बाबरी मस्जिद। हालांकि पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं कि वो शख्स कौन है…

गडग का रहने वाला है ताजुद्दीन दफेदार 

राम मंदिर की विकृत तस्वीर साझा करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसका नाम ताजुद्दीन दफेदार है। उसने फेसबुक पोस्ट में राम मंदिर के ऊपर पाकिस्तानी झंडे लगाकर नीचे ‘बाबरी मस्जिद’ लिख दिया था। जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ, तो गडग में हिंदू समर्थक कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस ने ताजुद्दीन दफेदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से विवादित पोस्ट डिलीट करवा दिया है।

विज्ञापन

गलती से कर दी थी शेयर

पुलिस के अनुसार, ताजुद्दीन गडग का स्थानीय निवासी है। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है कि क्या वह किसी संगठन से जुड़ा हुआ है। हालांकि आरोपी का कहना है कि उसने एक फेसबुक पोस्ट देखकर इसे गलती से इसे शेयर कर दिया था। जबकि हिंदू कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पोस्ट ताजुद्दीन ने ही की थी। मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पीएम मोदी समेत तमाम राजनेता, अभिनेता और दिग्गज हस्तियां इस ऐतिहासिक समारोह का गवाह बनीं। आमजन के लिए राम मंदिर मंगलवार से खुल जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ