6 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
मुमताज अली ने अपनी बेटी और भाई हैदर अली को एक ऑडियो मैसेज भेजा था। इस मैसेज में ब्लैकमेलिंग की जानकारी थी और आत्महत्या के इरादे के संकेत मिले। पुलिस फिरौती के मामले में रहमत, अब्दुल सत्ता, शफी, शोएब और सिराज नामक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये सभी मंगलुरु के रहने वाले हैं। इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वह देश न छोड़ सकें। हैदर अली ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुमताज अली को फर्जी आरोप में जुलाई से ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे वह बहुत ज्यादा परेशान थे।मैसेज में मुमताज अली ने क्या कहा था?
इस मैसेज में उन्होंने कहा था कि उन्हें रोज ब्लैकमेल किया जा रहा है और ऐसे वीडियोज रिलीज करने की धमकी दी जा रही है जो उनकी इज्जत को तार-तार कर सकते हैं। हैदर अली की शिकायत के अनुसार अपने ऑडियो मैसेज में मुमताज अली ने सभी 6 आरोपियों के नाम लिए थे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। हैदर अली के अनुसार उनके भाई 30 साल से अधिक समय से पब्लिक लाइफ में थे और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम कर रहे थे।