हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रवीण नेट्टारू के परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
basavaraj bommai pravin nettaru

नई दिल्ली: कर्नाटक में बीजेपी की युवा शाखा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद सुल्लिया, कदाबा और पुत्तूर तालुकों में धारा 144 लागू है और पुलिस अलर्ट मोड पर है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को प्रवीण के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से मिलने के बाद कहा, हम क्रूर हत्या की निंदा करते हैं।

यह पूर्व नियोजित हत्या थी। इसमें कुछ ही तत्व देखने को मिले हैं। वे केरल के भी हो सकते हैं। यह एक आतंकवादी कृत्य है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीजीपी सभी का ख्याल रख रहे हैं। इसके पीछे संगठन की हरकत भी देखी जा रही है।

25 लाख का मुआवजा
प्रवीण की मां ने कहा कि भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न हो। सरकार की ओर से परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा, संगठन जो भी इस तरह के कृत्यों का समर्थन कर रहा है, उसे दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ी तो यूपी से और सख्त कानून लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे संगठन पर प्रतिबंध सामूहिक निर्णय होगा। हम इस मामले को लेकर सभी केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में भी हैं। मुख्यमंत्री के आने पर भी लोगों का गुस्सा नज़र आया। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने माना कि इस इलाके में संगठन मजबूत है पर आम कार्यकर्ता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता, ऐसे में कड़े दंड दिए जाने की जरूरत है। कर्नाटक को केरल बनने से बचाने की जरूरत है।

(saltchamberinc.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola