---विज्ञापन---

देश

Kal Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले; जानिए कहां रहेगा कैसा मौसम

kal ka Mausam 5 February: मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम काफी बदलने वाला है. अगले एक हफ्ते के अंदर तीन 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) आने की उम्मीद है, जिससे पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और मैदानों में बारिश हो सकती है.

Author Written By: Versha Singh Updated: Feb 4, 2026 17:17

kal ka Mausam 5 February: मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम काफी बदलने वाला है. अगले एक हफ्ते के अंदर तीन ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) आने की उम्मीद है, जिससे पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और मैदानों में बारिश हो सकती है. वहीं, IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ेगा. जिसका असर 5 फरवरी की रात और फिर 8 फरवरी की रात से शुरू होगा. मौसम बदलने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मिली जानकारी के अनुसार, 5, 6,7, 8 और 9 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. 9 फरवरी को उत्तर और मध्य भारत के कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है.

IMD के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

कैसा रहेगा हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 5 और 6 फरवरी तक सुबह और रात के समय अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यहां बारिश होने के भी आसार हैं.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में कल का मौसम?

उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटों में यानी कि 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. लखनऊ में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा तक कोहरे का असर दिख रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में हवा बदल कर पछुआ हो जाएगी, जिससे रात के पारे में अगले 3 दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि दिन का पारा चढ़ेगा. 6, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इससे दिन का पारा चढ़ने के बावजूद ठंड बरकरार रहेगी.

कहां-कहां होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, महाराष्ट्र में अलगे 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

First published on: Feb 04, 2026 05:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.