हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam 5 August 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में 10 तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

Kal Ka Mausam 5 August 2026: मौसम विभाग (IMD) ने 5 से 10 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और कोंकण-गोवा सहित पश्चिमी राज्यों और दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जानिए आपके शहर और राज्य में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam 5 August 2026: देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 से 10 अगस्त के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर, पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं. असम, मेघालय, महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा के कई हिस्सों में कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है. इसके अलावा केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 5 से 10 अगस्त के बीच कई जगहों पर बारिश होगी. मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अगस्त और राजस्थान में 5 से 9 अगस्त के बीच रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य भारत और पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 से 10 अगस्त के दौरान मौसम का मिजाज बदला रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है. वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 5 अगस्त को गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 10 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 4 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

विज्ञापन

असम और मेघालय में बेहद भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. असम और मेघालय में 5 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी 4 से 10 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. 5 से 8 अगस्त के बीच इन सभी राज्यों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल

पश्चिम भारत के तटीय और मैदानी इलाकों में भी बादलों का डेरा रहेगा. 5 से 10 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में व्यापक रूप से बारिश होने का अनुमान है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र में 5 अगस्त और 8 अगस्त को अच्छी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में 5 अगस्त को बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने 5 से 6 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 4 से 9 अगस्त के बीच अलग-अलग दिनों में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं.

बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 5 से 10 अगस्त के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. रायलसीमा, यनम और तेलंगाना के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola