हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: दिल्ली, UP सहित कई राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam 26 March: देश भर में मौसम ने करवट ली है. इस बीच आईएमडी ने कल यानी 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और दक्षिणी हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से बदलेगा. इस दौरान कहीं पर तेज बारिश और हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam 26 March: देश भर में मौसम ने करवट ली है. इस बीच आईएमडी ने कल यानी 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और दक्षिणी हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से बदलेगा. इस दौरान कहीं पर तेज बारिश और हवाएं चलेंगी.

कैसा रहेगा दिल्ली में कल का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, शाम के समय या फिर रात के समय हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. इसके साथ ही 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कल होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश में भी कल यानी 26 मार्च को बादल छाए रहने के आसारहैं. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

किस राज्य में कितना रहेगा तापमान?

हरियाणा और पंजाब में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में भी बादल छाए रहने की चेतावनी दी है. इसके साथ हल्की बारिश की भी चेतावनी है. बारिश के कारण दिन के समय तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. यहां कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा कल मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है, हालांकि उमस और बढ़ेगी. दिन का तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola