हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड! बारिश, बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है. सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में तेज धूप निकल रही है. हालांकि पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

kal Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है. सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में तेज धूप निकल रही है. हालांकि पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 11 फरवरी तक बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से हल्की से लेकर ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है. इतना ही नहीं 10 फरवरी को गरज-चमक बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में दिन के समय में तेज धूप निकलने से दिन में कुछ खास ठंड का एहसास नहीं हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाएं रहने की संभावना है. वहीं, रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है. इस दौरान 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 11 और 12 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और सुबह के समय धुंध छाई रहेगी.

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी ठंड का असर कम होने लगा है. आईएमडी के अनुसार, मौसम में फिलहाल कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं दिख रही है. हालांकि 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 10 फरवरी को कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड हो रही है. आईएमडी के अनुसार, राजस्थान में अगले 7 दिनों तक बड़ी मौसम गतिविधि होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं. न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola