---विज्ञापन---

देश angle-right

ज्योति के घर मिली डायरी, लिखा हुआ था प्यार भरा संदेश, सामने आई फोटो

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। उसके घर से मिली डायरी और डिजिटल डिवाइसेज़ की फोरेंसिक जांच से कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान से संबंधों को लेकर ज्योति से कड़ी पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम, ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से संबंधों की गहन जांच कर रही है।

फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच

ज्योति के फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बीच उसके घर से एक डायरी बरामद हुई है, जिससे जांच एजेंसियों को कुछ सुराग मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

डायरी में क्या मिला?

जांच के दौरान ज्योति के घर से जो डायरी मिली है, उसमें कुछ दवाओं के नाम, घरेलू निर्देश और एक भावनात्मक संदेश लिखा हुआ है। डायरी में लिखा है: “सविता को कह देना कि फल ले आएं। घर का ख्याल रखें, मैं जल्द ही वापस आ जाऊंगी।”


इसके बाद कुछ दवाओं के नाम लिखे हैं और अंत में किसी के लिए एक प्यार भरा संदेश भी लिखा गया है। अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि यह संदेश किसके लिए था और इसका जासूसी केस से क्या संबंध हो सकता है।

---विज्ञापन---

संवेदनशील जगहों पर वीडियोग्राफी और पाकिस्तान यात्रा

ज्योति पर आरोप है कि उसने यूट्यूब चैनल पर उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जैसे राम मंदिर, पर जाकर वीडियो बनाए। इतना ही नहीं, उसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

यह भी पढ़ें : ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में बड़ा खुलासा, मोबाइल, लैपटॉप से मिलेंगे अहम सुराग

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि ज्योति पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुकी है, और उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बाद ही वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आई। अब NIA, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस मिलकर उससे सघन पूछताछ कर रहे हैं।

First published on: May 20, 2025 01:34 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola