---विज्ञापन---

देश

‘जो पास है वह तो संभाल लो, हमारा क्या करोगे?’, पाकिस्तानी PM के कश्मीर वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला

शरीफ ने यह बयान गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा में दिया था. हर साल की तरह इस बार भी पांच फरवरी को पाकिस्तान ने 'कश्मीर एकजुटता दिवस' मनाया.

Author Edited By : Arif Khan
Updated: Feb 6, 2026 23:48

कश्मीर को अपने देश की ‘ग्रीवा शिरा’ बताने और एक दिन इसका हिस्सा बनने की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर निशाना साधते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले वह तो संभाल लो, जो आपके पास पहले से है.

शहबाज शरीफ के बयान पर शुक्रवार को एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के नेता ने कटाक्ष किया, ‘हम उनका हिस्सा बनेंगे? उनके पास जो पहले से है, वे उसे संभाल नहीं पा रहे हैं. वे हमारा क्या करेंगे?’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘कंगाल’ पाकिस्तान को ट्रंप का झटका, बलूचिस्तान में घुसकर लूटेंगे खजाना, जानें क्या है अमेरिका का प्रोजेक्ट ‘वॉल्ट’?

शरीफ ने यह बयान गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा में दिया था. हर साल की तरह इस बार भी पांच फरवरी को पाकिस्तान ने ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ मनाया. इसी कार्यक्रम में शरीफ शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, ‘वह पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर में हमारे भाइयों के साथ एकजुटता से खड़े होने आए हैं.

---विज्ञापन---

शरीफ ने बयान देते हुए कहा था कि मोहम्मद अली जिन्ना ने कश्मीर को देश की ‘ग्रीवा शिरा’ घोषित किया था. साथ ही शरीफ ने दावा किया था, ‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा.’

यह भी पढ़ें : एक बार फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, खैबर से सिंध तक जैश के आतंकियों ने निकाला रोड शो

बता दें, भारत हमेशा कहता रहा है कि ‘जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा.’

First published on: Feb 06, 2026 11:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.