Air Ambulance Crash Latest News: झारखंड से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की वजह सामने आई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) हादसे की जांच में जुटा है। अब तक की जांच के अनुसार, विमान हादसा पक्षी से टक्कर के कारण नहीं, बल्कि खराब मौसम के कारण हुआ था। पता चला है कि पायलट ने ATC से रूट बदलने की परमिशन मांगी थी, लेकिन परमिशन मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया और फिर प्लेन नीचे गिर गया।
STORY | All seven on board Ranchi-Delhi air ambulance killed in crash near Simaria in Jharkhand's Chatra: DC
All seven persons on board an air ambulance were killed after the aircraft crashed near Simaria in Jharkhand’s Chatra district on Monday evening while en route to Delhi… pic.twitter.com/hz58Gpse0a---विज्ञापन---— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2026
पायलट ने रूट बदलने की परमिशन मांगी थी
जांच अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय विमान करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर था और उसे मौसम के खराब होने का अंदेशा हो गया था। इसलिए पायलट ने कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से संपर्क करके रूट बदलने की परमिशन मांगी। शाम के करीब 7 बजकर 34 मिनट की बात है, लेकिन ATC का जवाब मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान के क्रैशन होने की खबर आई, जिसमें सवार सातों लोग मारे गए।
एयर एंबुलेंस क्रैश होकर जंगल में गिरी गई थी
बता दें कि बीते दिन 23 फरवरी को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर एयर एंबुलेंस ने झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन 7 बजकर 34 मिनट पर एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया इलाके में जंगल में क्रैश हो गई थी। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने भी हादसे होने की वजह खराब मौसम होने का अंदेशा जताया है। DGCA और AAIB मिलकर विमान हादसे की जांच कर रहे हैं।
#WATCH | Chatra, Jharkhand | On air ambulance crash in Simariya block, DC Keerthishree G says, "It crashed due to a thunderstorm… Unfortunately, the team of doctors found them dead. The total number of people is 7. Two were crew members, and the remaining five were a patient… https://t.co/YOYVIHUfhf pic.twitter.com/WjS7lo17Xo
— ANI (@ANI) February 24, 2026
विमान में सवार सभी 7 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि हादसे में विमान में सवार 41 साल के मरीज संजय कुमार की मौत हो गई है, जो पहले से ही 63% झुलसे हुए थे। इनके अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सवरजदीप सिंह की भी मौत हुई है। हादसाग्रस्त विमान बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड इसे ऑपरेट कर रही थी।










