जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व SSP की हत्या पर व्यक्त किया शोक, कहा- जिम्मेदार कायरों को बख्शा नहीं जाएगा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या के जिम्मेदार कायरों को बख्सा नहीं जाएगा।

jammu kashmir lg manoj sinha

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व पुलिस अधिकारी की मौत पर व्यक्त किया शोक

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को रिटायर एसएसपी मोहम्मद शफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे उस समय मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर कृत्य के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

‘पूर्व पुलिस अधिकारी की मौत से पहुंचा गहरा दुख’

विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करते पूर्व पुलिस अधिकारी पर हुए आतंकी हमले से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने हमले को कायरता पूर्ण कृत्य करार दिया।

विज्ञापन

बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी की बारामूला जिले के गंतमुल्ला में नमाज अदा करते समय गोली मार दी गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

2012 में रिटायर हुए थे शफी

शफी के छोटे भाई अब्दुल करीम मीर ने कहा कि वे एएसपी के पद थे और 2012 में रिटायर हुए थे। वे प्रतिदिन अजान के लिए मस्जिद जाया करते थे। हालांकि, इस सुबह उनकी आवाज अजान देते समय अचानक रुक गई। हमें पहले तो लगा कि माइक्रोफोन ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, बाद में यह जानकर हमें बहुत गहरा सदमा लगा कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी

विज्ञापन

बता दें कि घटना के बाद तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी गई।  कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बारामूला के गंतमुल्ला में मस्जिद में अजान करते समय रिटायर पुलिस अधिकारी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ