हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कश्मीर के त्राल में ढेर हुए 3 आतंकियों का ड्रोन Video आया सामने, शेड में छिपकर बैठे थे

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत हो गई। इसके बाद भारतीय सेना की ओर से घाटी से आतंकियों को ढूंढकर मार रही है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने त्राल में 3 आतंकी ढेर कर दिए।

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर ड्रोन वीडियो आया सामने।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से कश्मीर से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है। पुलवामा जिले के अवंतीपोर स्थित त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए। ये आतंकी शेड में छिपकर बैठे थे। इसे लेकर ड्रोन वीडियो सामने आया है।

त्राल के एक शेड में आतंकवादी छिपे हुए थे। भारतीय सेना ने ड्रोन के जरिए उनका वीडियो निकाला, जिससे आतंकियों की लोकेशन मिल गई। साथ वीडियो में आतंकी छिपे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों के जवानों ने कार्रवाई की और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘सेना को करीब आने दो’, बहन बोली- सरेंडर कर दो; त्राल में ढेर आतंकी आमिर का आखिरी Video आया सामने

विज्ञापन

चिनार कोर ने एनकाउंटर की जानकारी दी

चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट कर एनकाउंटर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अवंतीपोरा में चल रहे ऑपरेशन में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के शवों को कब्जे में ले लिया और अब उनकी पहचान की जा रही है।

सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान किया तेज

उन्होंने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार की सुबह त्राल के नादेर इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले CRPF जवान का बड़ा खुलासा, बोला- कोर्ट तक जाऊंगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola