Amarnath Yatra 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन?

Shri Amarnath Yatra 2025 Date Schedule : श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तारीख सामने आ गई है। श्रद्धालु 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। इस बार 38 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी।

Shri Amarnath Yatra 2025
विज्ञापन

Shri Amarnath Yatra 2025 Schedule : इस साल अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए तारीख सामने आ गई है। श्रद्धालुओं के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। 38 दिनों तक चलने वाली यात्रा के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जम्मू कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, मुख्य सचिव अटल ढुल्लू सहित कई वरिष्ठ अफसरों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में अमरनाथ यात्रा पर फाइनल मुहर लगी। श्री अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया। इसे लेकर श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। अमरनाथ यात्रा 38 दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहराव, लंगर की रहेंगी सुविधाएं

आपको बता दें कि हर साल अमरनाथ यात्रा 45 से 60 दिनों तक चलती थी। पिछले साल भी श्रद्धालुओं ने 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 38 दिनों तक ही अमरनाथ यात्रा चलेगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर ट्रस्ट और सरकार की ओर से इस बार खास इंजताम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहराव और लंगर की विशेष सुविधाएं रहेंगी।

विज्ञापन

15 मार्च से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इस साल के लिए रजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2025 से शुरू हो सकता है। 13 साल कम उम्र के बच्चे और 75 साल से अधिक आयु के लोग पंजीकरण नहीं कर सकते हैं। यात्रियों के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ