भारतीय नौसेना के खास कार्यक्र्म मिलान 2026 जिसका आयोजन विशाखापट्टनम में किया गया था,उस वक़्त ग्राउंड 0 पर न्यूज़ 24 की भी टीम थी जब ईरान के नौसैनिक विशाखापट्टनम की सड़कों पर कदमताल करते हुए जा रहे थे. 19 फरवरी को मिलान-2026 नौसैनिक अभ्यास के दौरान विशाखापत्तनम में मार्च करते हुए IRISDena की टुकड़ी का न्यूज़ 24 ने प्रमुखता से कवर किया था.
आपको बता दें कि श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं. यह पोत श्रीलंका के साउथ के समुद्र में अमरीकी पनडुब्बी के हमले के बाद डूब गया था. यह घटना हिंद महासागर में श्रीलंका की समुद्री सीमा से अंतरराष्ट्रीय समुंद्री इलाके में घटी है. न्यूज़ 24 को खास जानकरी देते हुए भारतीय नौसैन के एक कमांडर ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से रिपोर्ट किया गया था,की 4 मार्च 26 के शुरुआती घंटों में एमआरसीसी कोलंबो में आईआरआईएस देना ने एक इमेरजेंसी कॉल की थी.
जहाज श्रीलंकाई जिम्मेदारी के तहत एसएआर क्षेत्र में गाले से 20 एनएम पश्चिम में संचालित हो रहा था. सूचना प्राप्त होने पर, भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के नेतृत्व में खोज प्रयासों को बढ़ाने के लिए तुरंत लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान के साथ अपने एसएआर प्रयास शुरू किए. हवा से गिराने योग्य लाइफ राफ्ट वाले एक दूसरे विमान को भी तत्काल तैनाती के लिए स्टैंडबाय रखा गया था. आईएनएस तरंगिनी, जो आसपास के क्षेत्र में काम कर रही थी, को बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तैनात किया गया था. लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है.
लगभग 180 चालक दल वाले इस नौसेना पोत को दक्षिणी श्रीलंका के गाले में कथित हमले के बाद डुबो दिया गया था. आपको बता दे कि हाल ही में विशाखापट्टनम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद यह युद्धपोत ईरान लौट रहा था. श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं. जीवित बचे लोगों का पता लगाने और लापता चालक दल के सदस्यों के शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं.
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
8 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines