---विज्ञापन---

देश angle-right

‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, लेकिन बातचीत को तैयार’, दिल्ली से ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को मैसेज

Abbas Araqchi delhi press conference: ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना कहा कि ईरान के पास अमेरिका पर भरोसा न करने के सभी कारण हैं, जबकि अमेरिकियों के पास हम पर भरोसा करने के सभी कारण हैं. ईरानी लोग केवल सम्मान की भाषा में ही जवाब देते हैं.

---विज्ञापन---

Abbas Araqchi delhi press conference: दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिका और वैश्विक सुरक्षा को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं. अराघची ने साफ कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध में जब अमेरिका को समझ आ गया कि वह अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकता और निराश हो गया, तब उसने बातचीत का प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के पास अमेरिका पर भरोसा न करने की हर वजह मौजूद है, लेकिन अमेरिका बिना किसी डर के ईरानियों पर पूरा भरोसा कर सकता है. दोनों देशों के बीच कूटनीति के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा विश्वास की कमी है.

धमकी नहीं, सम्मान की भाषा समझता है ईरान

ईरानी विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को डराया या दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, “अमेरिका ने बार-बार हमारी परीक्षा ली है. हम किसी दबाव, धमकी या प्रतिबंध के आगे नहीं झुकने वाले. ईरानी लोग केवल सम्मान की भाषा में ही जवाब देते हैं.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच एक अस्थिर युद्धविराम लागू है क्योंकि ईरान कूटनीति को एक मौका देना चाहता है. उन्हें ईरान से जुड़े किसी भी मामले का कोई सैन्य समाधान नजर नहीं आता.

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में शांति के लिए भारत की भूमिका अहम

मिडिल ईस्ट के मौजूदा संकट पर बोलते हुए अराघची ने भारत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए नई दिल्ली एक ‘अधिक महत्वपूर्ण और रचनात्मक’ भूमिका निभा सकती है और ईरान इसका स्वागत करेगा. इसके साथ ही उन्होंने चीन के इरादों को भी नेक बताते हुए कहा कि रणनीतिक साझेदार होने के नाते वे कूटनीति में चीन के किसी भी प्रयास की सराहना करेंगे.

ऊर्जा संकट पर जयशंकर की चेतावनी

इस बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दुनिया को आगाह किया. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ती अस्थिरता के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति गंभीर रूप से ठप हो सकती है. वहीं, होर्मुज के जटिल हालातों पर ईरान के विदेश मंत्री ने रुख स्पष्ट किया कि यह समुद्री मार्ग उन देशों को छोड़कर सभी के लिए खुला है जो ईरान के साथ युद्ध में हैं. ईरान तटस्थ व्यापार करने वाले जहाजों की मदद के लिए तैयार है और युद्ध खत्म होने के बाद स्थितियां फिर सामान्य हो जाएंगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 07:29 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola