हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब Indigo के पायलट ने किया उड़ान भरने से इनकार, 3 घंटे इंतजार करते रहे 162 यात्री

Indigo pilot refuses to fly: इंडिगो की यह उड़ान संख्या 6E 126 पटना से पुणे के बीच की थी। इस घटना के बाद फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई।

विज्ञापन
इंडिगो के पायलट ने किया उड़ान भरने से इनकार

Indigo pilot refuses to fly: पटना एयरपोर्ट पर Indigo का हवाई जहाज कुल करीब 162 यात्रियों को लेकर तैयार खड़ा था। क्रू मेंबर पायलट का कॉकपिट में आने का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों को लगा की उनकी उड़ान रवाना होने ही वाली है। लेकिन तभी पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। कारण बताया गया कि उनकी दादी का देहांत हो गया है। इंडिगो की यह उड़ान संख्या 6E 126 पटना से पुणे के बीच की थी। इस घटना के बाद फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से उड़ी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

विमान पार्किंग बे से निकलकर रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था

जानकारी के अनुसार बुधवार को पटना से पुणे जाने वाला इंडिगो का यह विमान पार्किंग बे से निकलकर रवाना होने के लिए तैयार खड़ा था। इस दौरान पायलट को उसकी दादी की आकस्मिक मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पायलट ने एयरलाइन अधिकारियों को बताया कि वह मानसिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह फ्लाइट चलाकर उड़ान भर सके।

फ्लाइट दोपहर करीब 1.25 बजे शेड्यूल थी

पायलट के उड़ान भरने से मना करने पर तुरंत बाद एयरलाइन अधिकारियों ने विमान को वापस पार्किंग बे में खड़ा करवाया, जिससे रनवे पर अन्य उड़ानें इससे प्रभावित न हों। इसके बाद दूसरे पायलट को विमान उड़ानें के लिए बुलाया गया। पटना एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पटना से पुणे के बीच उड़ने वाली फ्लाइट संख्या 6E 126 दोपहर करीब 1.25 बजे शेड्यूल थी। लेकिन पायलट के इनकार करने पर वह शाम तकरीबन 4.41 बजे उड़ान भर सकी।

विज्ञापन

यात्रियों को 3 घंटे इंतजार करना पड़ा

इस सब के बीच एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को विमान से नीचे उतारा। नया पायलट आने के बाद फिर यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू की। इस सब के बीच करीब तीन घंटे से ज्यादा बीत गए। जिससे यात्रियों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। तीन घंटा 162 यात्री अपनी फ्लाइट रवाना होने का इंतजार करते रहे। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में घना कोहरा पड़ रहा है। जिसके चलते लगातार फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola