हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेलवे परीक्षाओं में अब मंगलसूत्र और जनेऊ उतारने की जरूरत नहीं, रेल राज्य मंत्री ने दिए बोर्ड को निर्देश

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने धार्मिक चीजों को उतारने वाले रूल को बदलने का आदेश रेलवे भर्ती बोर्ड को दिया है।

विज्ञापन
Indian Railway instructions

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने रेलवे भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया है कि परीक्षाओं के दौरान धार्मिक प्रतीकों जैसे मंगलसूत्र, जनेऊ और कान की बालियों को उतारने की अनिवार्यता खत्म की जाए। यह फैसला उम्मीदवारों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। भाजपा सांसद बृजेश चौटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड के पैरामेडिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि उम्मीदवार धार्मिक आभूषण जैसे मंगलसूत्र और जनेऊ पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चौटा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सोमन्ना ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्रों को उनकी धार्मिक पहचान से जुड़ी किसी भी वस्तु को हटाने के लिए मजबूर न किया जाए।

कर्नाटक सरकार ने भी जताई थी आपत्ति

इस नियम पर कर्नाटक सरकार ने भी आपत्ति जताई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बयान देते हुए कहा कि मंगलसूत्र और जनेऊ धार्मिक प्रतीक होते हैं। अगर जरूरत हो तो इनकी जांच की जा सकती है, लेकिन इन्हें उतारने के लिए कहना ठीक नहीं है।

विज्ञापन

कब आया था मामला?

कर्नाटक के बीदर जिले के साई स्पूर्थी पीयू कॉलेज में 17 अप्रैल को एक छात्र को परीक्षा में बैठने से सिर्फ इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उसने जनेऊ उतारने से इनकार कर दिया था। यह मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जिसके बाद इसे लेकर राज्यभर में विवाद खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. चंद्रशेखर बिरादर और स्टाफ मेंबर सतीश पवार को निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह का एक और मामला शिवमोगा जिले के एक स्कूल में सामने आया था, जहां CET का पेपर देने आए 3 छात्रों को जनेऊ उतारने के लिए कहा गया। इस घटना के बाद कर्नाटक ब्राह्मण महासभा ने इससे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने किसी भी छात्र को अपनी जनेऊ उतारने के लिए मजबूर नहीं किया। उनके अनुसार परीक्षा से जुड़े नियमों के तहत उन्होंने केवल छात्रों से हाथ की कलाई पर बांधा जाने वाला पवित्र धागा होता है, वह उतारने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें- नए नॉर्दन कमांडर बने प्रतीक शर्मा कौन? जो पहलगाम हमले के बाद अब संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola