हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, “कल हमारे देश की बेटियों ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया. हिमाचल प्रदेश की एक बेटी रेणुका सिंह ठाकुर भी विश्व कप में खेली थीं और उन्होंने कल अच्छा प्रदर्शन किया. इस शुभ अवसर पर, मैं घोषणा करता हूँ कि मैं उन्हें एक करोड़ रुपये दे रहा हूँ. उन्होंने हिमाचल का नाम रोशन किया है.”
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि ‘दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम यह साबित कर दिया है कि महिला टीम पुरुष क्रिकेट टीम से किसी भी मायने में कम नहीं है.’
टीम इंडिया ने पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती है। इस पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘हरमनप्रीत कौर और उसकी टीम ने देश के हर मन की इच्छा को पूरा किया है। टीम इंडिया को बधाई। यह महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है।’
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर कहा कि ‘हमारी टीम ने पूरे देश को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया है.’
महिला विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर रीतिंदर सिंह सोढ़ी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत बड़ी जीत है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल एक मिसाल कायम की। बीसीसीआई बहुत मेहनत कर रहा है.’
टीम इंडिया द्वारा अपना पहला महिला विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर शिवसेना नेता शाइना एनसी का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि ‘शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना केवल नाम नहीं हैं, बल्कि भारत के लिए आदर्श हैं.’
उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. वहां पर उन्होंने एक बार फिर से महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी. पीएम ने कहा कि ‘यह आयोजन विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन सबसे पहले, मैं क्रिकेट में भारत की शानदार जीत के बारे में बात करूंगा. पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बेहद खुश है. यह भारत का पहला महिला विश्व कप है. मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं. हमें आप पर गर्व है, आपकी सफलता देश भर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी.’
टीम इंडिया द्वारा पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी जीतने को JDU के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सालों की मेहनत का फल बताया है। उन्होंने कहा कि ‘महिला क्रिकेटरों ने मां भारती को गौरवान्वित किया है। यह सालों की कड़ी मेहनत का ही फल है। महिला क्रिकेटरों ने पहली बार भारत के लिए यह शानदार जीत दर्ज की।’
सुदर्शन पटनायक ने भारत की जीत पर कहा कि ‘भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2025 का क्रिकेट विश्व कप जीत लिया है। पूरी दुनिया भारत की ‘नारी शक्ति’ को देख रही है।’
ICC महिला विश्व कप में भारत की जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर डायना एडुल्जी ने भारत की जीत को एक गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि ‘टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं महिला क्रिकेट को इतना बढ़ावा देने के लिए टीम, BCCI और ICC को बधाई देती हूं।’
ICC महिला विश्व कप फाइनल में भारत की जीत पर IPL चेयरमैन अरुण धूमल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘यह दुनिया भर में महिला क्रिकेट के लिए एक निर्णायक पल है। 1983 विश्व कप जीत के बाद पुरुष क्रिकेट के साथ जो हुआ, महिला क्रिकेट के लिए भी वही क्षण होने जा रहा है।’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि ”टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है।’
क्रिकेटर विराट कोहली ने महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद एक भावुक करने वाला ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि ‘आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, आपने अपने निडर क्रिकेट और विश्वास से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है. आप सभी तारीफ के काबिल हैं. शाबाश हरमन और टीम। जय हिंद।’
भारत की जीत के बाद तमाम बड़े लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में ICC के अध्यक्ष जय शाह ने भी टीम के लिए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अपने पहले क्रिकेट विश्व कप की ओर बढ़ना किसी शानदार उपलब्धि से कम नहीं है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हरमनप्रीत कौर और पूरी भारतीय टीम को बधाई.’
भारत की शानदार जीत के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के लिए 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
ICC महिला विश्व कप में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। भारत में हर कोई अपनी जीत का जश्न मना रहा है।
ICC Women's Cricket World Cup Reactions: भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने सालों के इंतजार को खत्म करते हुए साउथ अफ्रीका से ये जीत हासिल की है. जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी ICC महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही इस जीत पर बड़े-बड़े क्रिकेटर्स और राजनेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. सभी लोग भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर किसने क्या बोला, ये जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---