हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-उज्बेकिस्तान का 'दुस्तलिक 2026' अभ्यास, आतंकवाद से निपटने पर फोकस

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक 2026’ का 7वां संस्करण नामांगन में आयोजित हो रहा है, जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, युद्ध कौशल और सामरिक तालमेल को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन

युद्ध के बदलते माहौल के बीच भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाएं एक बड़ा साझा युद्ध अभ्यास कर रही है. यह युद्धाभ्यास उज्बेकिस्तान के नामांगन स्थित गुरुमसराय ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है जिसमें दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के साथ अपने युद्ध कौशल को साझा कर रही है.
आपको बता दे कि इस अभ्यास का मुख्य मकसद भविस्य के युद्ध के लिए खुद को तैयार करने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ बहुत प्रभावी कार्रवाई करना है.

युद्ध के दौरान होने वाली कार्यवाही, आतंकवाद के खिलाफ सेना ग्राउंड 0 पर किस तरह से ऑपेरशन करती है ठीक उसी तरह का माहौल बनाकर वार एक्सरसाइज किया जा रहा है.

इसमें चौतरफा घेराबंदी, छापेमारी और बंधकों को सुरक्षित निकालने की सटीक टेक्निक की प्रैक्टिस की जा रही है. भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी में सेना के 45 जवान शामिल हैं. जिनमें से अधिकांश ‘महार रेजिमेंट’ की एक बटालियन से हैं. साथ ही भारतीय वायु सेना के 15 जवान शामिल हैं. उज्बेकिस्तान की टुकड़ी में भी सेना और वायु सेना के कुल 60 जवान शामिल हैं.

विज्ञापन

अभ्यास के दौरान, दोनों टुकड़ियों के सैनिकों ने सामरिक तालमेल और परिचालन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र का परिचय, रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान, दोनों हाथों से पिस्तौल फायरिंग, रिफ्लेक्स शूटिंग, आरपीजी फायरिंग, निहत्थे युद्ध, संगीन लड़ाई, यूएवी अनुप्रयोग, शहरी इलाके में फायर एंड मूव ड्रिल, कॉम्बैट कैजुअल्टी इवैक्यूएशन, टोही और निगरानी, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, पर्वतारोहण, रैपलिंग, स्नाइपर प्रशिक्षण और नेविगेशन अभ्यास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें;उफ्फ गर्मी! दिल्ली, महाराष्ट्र और MP में बदल गए सूरज के तेवर, कई जगह पर पारा 42 डिग्री के पार

विज्ञापन

दुस्तलिक एक सालाना युद्धाभ्यास है, जो बारी-बारी से भारत और उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जाता है,साल 2025 में दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास ,पुणे के औंध स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हुआ था. यह अभ्यास दोनों देशों के बीच डिफेंस सेक्टर को और ज्यादा मजबूती देने के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें;पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 13 की मौत, तमिलनाडु में आग से 4 यूनिट्स राख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola