India US crude oil trade: अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। हालांकि फिलहाल इस पर ट्रंप ने रोक लगाई है। लेकिन दोनों देशों के बीच फिलहाल इस मुद्दे पर सुलह होती नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा रूस से कच्चे तेल और हथियार खरीदने को लेकर भी अमेरिका ने जुर्माना लगाया था। इस बीच दोनों देशों के बीच कच्चे तेल की खरीद को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दुनिया में चल रहे टैरिफ वॉर के बीच भारत ने अमेरिका से ज्यादा कच्चा तेल खरीदा है।
आंकड़ों की मानें तो भारत के कुल कच्चे तेल के आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। सिर्फ जुलाई 2025 में ही भारत के तेल आयात में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत ने 2025 के पहले 6 महीनों में अमेरिका से कच्चे तेल के आयात में 51 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह वृद्धि अचानक हुई है या नियोजित यह भी काफी हैरान करने वाला है। अप्रैल और जून की तिमाही में तो यह वृद्धि बढ़कर 114 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
रूस तेल पर देता है छूट
भारत ने पिछले 6 महीनों में अमेरिका से प्रतिदिन 2.71 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। जबकि इसी अवधि के दौरान 2024 में यह 1.80 लाख बैरल प्रतिदिन था। इतना ही नहीं भारत ने अमेरिका ने एलपीजी और एलएनजी का आयात भी दोगुना कर दिया है। भारत को अमेरिका की बजाय रूस से तेल खरीदना सस्ता पड़ता है क्योंकि रूस तेल पर छूट देता है।
ये भी पढ़ेंः Trump के लिए खुशखबरी, भारत ने अमेरिका से आयात किया 114% ज्यादा कच्चा तेल
ट्रंप ने दी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी
चालू वित्त वर्ष में भारत का एलएनजी आयात लगभग दोगुना होकर 2.46 अरब डॉलर हो गया है। एक ओर ट्रंप लगातार भारत की व्यापारिक नीतियों को लेकर आलोचना कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर हमारी ऊर्जा कंपनियां लगातार अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद को बढ़ा रही है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ब्रिक्स देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः रूस से तेल ना खरीदने पर भारत को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? लगाया है 25% टैरिफ
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines