Sanjay Raut On PM Candidate Of INDIA: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद 24 घंटे के अंदर इंडी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 4 जून यानी कल होनी है। कल ही यह भी साफ हो जाएगा कि केंद्र में इस बार सरकार कौन बनाने जा रहा है। 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल्स में से अधिकांश में एनडीए को भारी बहुमत से जीतते हुए और नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए दिखाया गया है। लेकिन, असल तस्वीर तो कल ही साफ होगी।
दिल्ली में मिलेंगे गठबंधन के सभी नेता
संजय राउत ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन के सभी नेता पहले दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद वहीं से प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा। उनसे पूछा गया था कि शिवसेना यूबीटी किसे प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहती है। उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग को लेकर भी शिकायत की। संजय राउत ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को 17 शिकायती पत्र लिखे थे। लेकिन, उनमें से किसी पर हमें कोई जवाब नहीं मिला। शिवसेना नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर ध्यान लगाने पर भी तंज कसा। राउत ने कहा कि पीएम मोदी की तरह ही चुनाव आयोग भी बस ध्यान ही कर रहा है।
जयराम रमेश को नोटिस पर क्या बोले?
इसके अलावा, भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश को नोटिस जारी किए जाने को लेकर संजय राउत ने कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है। हमें पता चला है कि जिन-जिन जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने फोन लगाया उनमें से 12 महाराष्ट्र हैं। बता दें कि जयराम रमेश ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतगणना से पहले देश के कई डीएम को फोन लगाया है। इसे लेकर उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है और जल्द से जल्द उत्तर देने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि एक समय में भाजपा के सहयोगी रहे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस यह चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अखिलेश की कन्नौज से राहुल की वायनाड तक… VIP सीटों पर किसकी हार, किसकी जीत?
ये भी पढ़ें: बंगाल में तैनात होंगे 40000 हजार जवान, हिंसा भड़कने के डर से केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें: Pawan Singh की सीट पर पहले आएंगे नतीजे, जानें किन-किन सीटों पर हो सकती है देरी?
ये भी पढ़ें: अमेठी में हार सकती हैं स्मृति ईरानी! जानें क्या कहता है School Of Politics का Exit Poll?
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 hr agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
3 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
3 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
7 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
7 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
9 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
9 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
9 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
10 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines