India Pakistan Tension: ना ड्रोन, ना गोलाबारी...कहां-कहां सामान्य होने लगे हालात?

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं, क्योंकि सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों में हमले किए। इसके बाद कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। जानिए अब कहां-कहां पर हालात सामान्य नजर आ रहे हैं।

India Pakistan War Situation
विज्ञापन

India Pakistan Tension: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर के महज तीन घंटों के अंदर ही पाकिस्तान ने भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में हमले किए। इन हमलों के बाद एक बार फिर से कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि, कुछ जगहों पर हालात सामान्य होते दिख रहे हैं, जिनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की घटना सामने नहीं आई है। ताजा वीडियो में देखिए किस शहर के हालात अब कैसे हैं।

कहां पर सामान्य हुए हालात?

बीती रात सीजफायर के कुछ घंटों के बाद ही पाकिस्तान ने हमले किए। हालांकि, उनके बाद कुछ जगहों पर हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। पठानकोट से सुबह-सबह की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें स्थिति सामान्य लग रही है। रात में किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं मिली।

विज्ञापन


इसके अलावा, राजौरी में स्थिति सामान्य ही रही। यहां पर भी पाकिस्तान की तरफ से रात में ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी नहीं की गई है। वहीं, फिरोजपुर में भी हालात सामान्य ही बने हुए हैं, क्योंकि यहां भी किसी तरह का हमला नहीं किया गया है। अखनूर की ताजा वीडियो सामने आई, जिसमें भी स्थिति सामान्य ही दिख रही है।

विज्ञापन

जम्मू में कैसे हैं हालात?

जम्मू शहर की बात की जाए, तो यहां भी स्थिति सामान्य ही है। ताजा तस्वीरों में हर तरफ शांति दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, रात में पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह का हमला नहीं किया गया है। वहीं, पुंछ में हालात अभी सामान्य बने हुए हैं। यहां भी रात से किसी हमले की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, इस सभी जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

विज्ञापन

राजस्थान में कैसे हैं हालात?

राजस्थान में भी रविवार सुबह से हालात सामान्य दिख रहे हैं। आज सुबह से ही बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर जिलों में सामान्य स्थिति बनी हुई है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर सहित कई शहरों में सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ