देश में कहां-कहां हुईं छुट्टियां रद्द, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लिया गया फैसला 

India-Pak Tension: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में छुट्टियां रद्द कर दी गई है। गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया।

Black out and army alert

Black out and army alert

विज्ञापन

India-Pak Tension: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में छुट्टियां रद्द कर दी गई है। गुरुवार रात पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और बिहार में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

दिल्ली सरकार ने जारी किया नोटिस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों को देखते हुए निर्देश दिया जाता है कि अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने भी छुट्टियां की रद्द 

इसी तरह राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भी पुलिसकर्मी, मेडिकल समेत सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान सीमा से सटे 6 जिलों- जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है। सरकारी, निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में कक्षाएं स्थगित। वहीं, जोधपुर में कॉलेजों और परीक्षाओं पर भी रोक। ये आदेश 8 मई से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

बिहार में छुट्टियां रद्द 

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बिहार में भी प्रशासनिक, पुलिसकर्मियों और मेडिकल समेत सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इसके अलावा बिहार के सीमवार्ती इलाकों में जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

पंजाब में छुट्टियां रद्द

पंजाब सरकार ने भी पुलिसकर्मियों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा राज्य के स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है। साथ ही कई शहरों में तो गुरुवार को ही ब्लैक आउट भी लिया गया है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद 

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू कश्मीर में भी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पाक ने जम्मू में ही हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। इसके बाद सेना ने ब्लैक आउट लेकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ