Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘आतंकियों को जन्नत भी नसीब नहीं होगी’, भारत-पाक तनाव पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के कारण पूरे देश में आक्रोश मचा हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने कई आतंकियों को ठिकाने लगाया। इसी पर पूरा देश भारतीय सशस्त्र सेना बल के शौर्य की वीरता पर जश्न मना रहा है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पाकिस्तान को तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 9, 2025 12:53
Brij Bhushan Singh
Brij Bhushan Singh

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पाकिस्तान को तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की और दावा किया कि “महिलाओं के हाथों मारे जाने पर इन आतंकियों को इस्लाम के अनुसार जन्नत नसीब नहीं होगी।”

सांसद बृजभूषण ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

बृजभूषण ने कहा कि यह ऑपरेशन उन महिलाओं के नेतृत्व में हुआ, जिनके परिजनों को आतंकियों ने मारा था। उन्होंने बताया कि यह नाम ऑपरेशन सिंदूर इसलिए रखा गया क्योंकि पहलगाम में आतंकवादियों ने महिलाओं से उनका सिंदूर छीना था। उन्होंने कहा, शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा होगा। यह उन परिवारों को एक प्रकार की सांत्वना है, जिनका सब कुछ उजड़ गया था। उन्होंने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच बढ़ते गठजोड़ पर भी चिंता जाहिर की।

पाकिस्तान महफूज है तो सिर्फ भारत की दया पर

---विज्ञापन---

पाकिस्तान अगर आज महफूज है तो वह केवल भारत की दया पर
बता दें कि बृजभूषण ने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान में सेना ही असली शासन चला रही है और सेना के बड़े अधिकारी भी आतंकियों के जनाजे में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अगर आज महफूज है तो वह केवल भारत की दया पर है। उसकी भारत से लड़ने की न तो हैसियत थी, न हैसियत होगी।

आतंकियों को जन्नत नहीं मिलती

साथ में उन्होंने इस्लाम का हवाला देते हुए कहा, कि यदि किसी व्यक्ति की मौत किसी महिला के हाथों होती है, तो उसे जन्नत नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि यह संदेश आतंकियों को दिया गया था। जब पहलगाम में उन्होंने पुरुषों को निशाना बनाया और महिलाओं से कहा कि “जाकर मोदी से कह देना।” उन्होंने कहा, “अब वही महिलाएं उनके खिलाफ खड़ी हो गई हैं और इन आतंकियों को जन्नत से महरूम कर दिया है।”

 

 

First published on: May 09, 2025 12:39 PM

संबंधित खबरें