भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले सीमा संघर्ष और युद्ध जैसी स्थिति के बीच अंततः दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। दोनों पक्षों ने तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार की गोलीबारी रोकने का निर्णय लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी, जिसे बाद में अमेरिकी विदेश सचिव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराया। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया कि इस सीजफायर में अमेरिका की कोई औपचारिक या निर्णायक भूमिका नहीं रही है।
NSE प्रमुख ने किया स्वागत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सीईओ अनिल चौहान ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा तत्काल शत्रुता समाप्त करने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रयासों और हमारे देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हमारे बहादुर सशस्त्र बलों को उनके अटूट समर्थन की सराहना करता हूं।
प्रेस ब्रीफिंग में क्या बोले विदेश सचिव?
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। दोनों के बीच सहमति बनी कि भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दी जाएगी। दोनों देशों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) 12 मई को फिर से संपर्क में आएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 48 घंटों में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और मैंने प्रधानमंत्री मोदी, शहबाज शरीफ, भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उसके बाद दोनों देशों ने युद्धविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता व विवेक की सराहना करते हैं।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines